HOP OXO Electric Bike Review in Hindi – भारत की स्टॉर्ट-अप कंपनी HOP जयपुर की इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता कंपनी हैं। HOP ने भारत में अपनी नई OXO इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल लॉन्च की है। HOP OXO इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को दो वेरिएंट्स OXO और OXO X में पेश किया गया हैं। इन्हे बेहद ही किफायती कीमत पर लॉन्च किया गया है। काफी टफ और स्पोर्टी लुक वाली इस इलेक्ट्रिक बाइक में सुरक्षा सुविधाओ का ध्यान रखा गया हैं। आइये जानते हैं HOP OXO Electric Bike की खासियत के साथ इसकी कीमत, रिव्यु, फीचर्स, स्पेसिफिकेंशन, रेंज, मोड, बैटरी, मोटर, चार्जिंग, टॉप स्पीड, कलर, इमेज, माइलेज, कॉम्पटीटर आदि सारी जानकारी।
अधिक जानकारी के लिऐ हमारे टेलीग्राम ग्रुप को अवश्य ज्वाइन करें। जहां आप अपने सवाल हम तक पहुंचा सकते हैं।
- हॉप ऑक्सो फीचर्स | HOP OXO Features Hindi
HOP OXO इलेक्ट्रिक बाइक टेक्नोलॉजी और फीचर्स से भरपूर हैं, जो इसे एक आधुनिक बाइक बनाते हैं। OXO को बहुत सारी सुविधाओं के साथ डिज़ाइन किया गया है: इसमें लो बैटरी इंडीकेटर, मोबाइल कनेक्टिविटी, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, कॉल/एसएमएस अलर्ट, कनेक्टिविटी फीचर्स, नेविगेशन, स्पीड कंट्रोल, जियो फेंसिंग, एंटी-थेफ्ट सिस्टम, राइड स्टैटिस्टिक्स, जीपीएस, जैसी सुविधाओं के साथ 5 इंच का एलसीडी इंस्ट्रूमेंट कंसोल हैं। इसे HOP Nuron एप्लिकेशन के माध्यम से एक्सेस किया जा सकता है।
ये तो कुछ भी नहीं, आगे पूरा पढ़ो समझ जाओगे क्यो ये बाइक है बहुत खास।
कॉम्बी ब्रेक सिस्टम, फास्ट चार्जिंग, राइडिंग मोड, पुश बटन स्टार्ट, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, ओटीए, ई-एबीएस, पार्क असिस्ट, हेलमेट रिमाइंडर, क्रैश अलर्ट, एसओएस अलर्ट, क्लॉक, पैसेंजर फुटरेस्ट, इंजन किल स्विच, पास लाइट, पिलियन सीट, पिलियन ग्रेब्रेल, एंटी-थेफ्ट व्हील लॉक, साइड स्टैंड सेंसर जैसे आधुनिक व बेहतरीन फीचर्स के साथ यह आता हैं।
इस इलेक्ट्रिक बाइक की सीट सॉफ्ट होने के साथ लंबी भी है, जिससे सामान भी बांधकर लेजा सकते हैं। इसकी रेंज के कारण इसकी तुलना Oben Rorr और Revolt RV400 से की जा रही है।
हॉप ऑक्सो सस्पेंशन | HOP OXO Suspension
OXO एक सुरक्षित, विश्वसनीय और मजबूत इलेक्ट्रिक बाइक है। HOP OXO के फ्रंट में अपराइट टेलीस्कोपिक फोर्क्स सस्पेंशन और रियर में हाइड्रोलिक स्प्रिंग लोडेड शॉक एब्जॉर्बर दिये गये हैं।
हॉप ऑक्सो टायर | HOP OXO Tire
हॉप OXO में 18/17 इंच के अलॉय व्हील सेटअप का इस्तेमाल किया गया है।
Tire Type | Alloy, Tubeless |
Front Tire Size | 90/90-18 |
Rear Tire Size | 130/70-17 |
Front Wheel Size | 457.2 mm |
Rear Wheel Size | 431.8 mm |
हॉप ऑक्सो ब्रेक | HOP OXO Brake
ब्रेकिंग की बात करे तो दोनो सिरो पर डिस्क ब्रेक मिलते हैं। साथ ही कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम और रिजनरेटिव ब्रेकिंग भी है। फ्रंट ब्रेक 240 mm का और रियर ब्रेक साइज 220 mm हैं।
हॉप ऑक्सो लाइट | HOP OXO Light
HOP OXO इलेक्ट्रिक बाइक में एलईडी हेडलाइट, एलईडी टेल लाइट, एलईडी टर्न सिग्नल लैंप हैं। इसमें डीआरएल (डे रनिंग लाइट) भी हैं।
क्लिक करे- Hand Made Multi color Cushion Covers
हॉप ऑक्सो कलर | HOP OXO Color
HOP OXO इलेक्ट्रिक बाइक चार रंग में उपलब्ध हैं:
- कैंडी रेड
- ट्रू ब्लै
- इलेक्ट्रिक येलो
- मिडनाइट ब्लू
हॉप ऑक्सो डिस्प्ले | HOP OXO Display
HOP OXO इलेक्ट्रिक बाइक में 5 इंच का स्मार्ट एलसीडी डिजिटल डिस्प्ले दिया गया हैं। स्पीडोमीटर, ओडोमीटर, ट्रिपमीटर, कॉल/एसएमएस अलर्ट, इंटरनेट कनेक्टिविटी, मोबाइल एप्लिकेशन, राइड स्टैटिस्टिक्स, क्लॉक, लाइट के सभी सिग्नल जैसी सभी जरूरी जानकारी मिल जाती हैं।
हॉप ऑक्सो मोटर | HOP OXO Motor
HOP OXO में 5.2 किलोवॉट की पीक पॉवर मोटर व 3किलोवॉट की कंटीन्यूस पॉवर हैं। 185 न्यूटन मीटर का अधिकतम टार्क हैं। वहीं ओक्सो एक्स में 6.3 किलोवॉट की पीक पॉवर मोटर और 3 किलोवॉट की कंटीन्यूस पॉवर हैं तथा 200 न्यूटर मीटर का अधिकतम टार्क हैं। दोनों ही वेरिएंट में बीएलडीसी हब मोटर और साइनसॉइडल एफओसी वेक्टर कंट्रोल हैं। मोटर आईपी रेटिंग आईपी 67 हैं।
जैसा कि आप जानते है यह एक इलेक्ट्रिक बाइक है इसलिऐ इसमें कोई साउंड नहीं है, कोई कंपन भी नहीं हैं और यह प्रदूषण मुक्त पर्यावरण के अनुकूल बाइक हैं।
हॉप ऑक्सो बैटरी | HOP OXO Battery
HOP OXO इलेक्ट्रिक बाइक में 3.75 किलोवाट क्षमता वाली लिथियम-आयन बैटरी पैक है। बैटरी को फुल चार्ज होने में लगभग 5 घंटे लगते हैं। OXO में रिमूवेबल बैटरी की एक जोड़ी है। आईपी 67 रेटिंग हैं। यह वॉटरप्रूफ हैं।
Motor Type | BLDC Hub Motor |
Power | 3KW |
Torque | 200 NM |
Battery Type | Li-ion Battery |
Battery Capacity | 3.75 KW |
हॉप ऑक्सो चार्जिंग | HOP OXO Charging
HOP OXO स्मार्ट चार्जिंग तकनीक के साथ आने वाली इलेक्ट्रिक बाइक हैं। इसे हर तीन दिन में एक बार चार्ज करने की जरूरत होती हैं। इसे 0-80% चार्ज होने में लगभग 4 घंटे का समय लगता हैं। इसमें अनुमानित 25 पैसे लागत/किमी का खर्च आता हैं। खास बात यह है कि इसे पोर्टेबल स्मार्ट चार्जर से किसी भी 16amp के सॉकेट से 4 घंटे मे 0-80 प्रतिशत चार्ज करने का दावा किया जा सकता है। चार्जर का आउटपुट 850 W हैं। 100 प्रतिशत चार्ज होने में लगभग 5 घंटे का समय लगता हैं।
हॉप ऑक्सो स्पेसिफिकेशन | HOP OXO Specification Hindi
- ग्रेडेबिलिटी 18 डिग्री
- लंबाई 2100 मिमी
- चौड़ाई 793 मिमी
- ऊंचाई 1065 मिमी
- सैडल ऊंचाई (सीट की ऊंचाई) 780 मिमी
- ग्राउंड क्लीयरेंस 180 मिमी
- कर्ब वेट 140 किग्रा
- कुल वजन 390 किग्रा
- लोड केरिंग केपिसिटी 250 किग्रा
हॉप ऑक्सो मोड | HOP OXO Mode
HOP OXO में तीन राइडिंग मोड्स दिए गए हैं: इको मोड, पावर मोड और स्पोर्ट मोड। इसके अतिरिक्त ऑक्सो एक्स में टर्बो मोड भी है।
हॉप ऑक्सो रेंज | HOP OXO Range
HOP OXO इलेक्ट्रिक बाइक से लगभग 150 किमी की रेंज मिल जाती हैं। ईको मोड में 150 किमी, पॉवर मोड में 100 किमी, और स्पोर्ट मोड में 70 किमी की रेंज मिल जाती हैं। विभिन्न राइडिंग कंडीशन के आधार पर रेंज में कुछ परिवर्तन हो जाता हैं।
इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज कैसे बढाये व उसे कैसे निरंतर बनाये रखे। यह जानने के लिऐ नीचे दी गई लिंक पर जाऐ।
हॉप ऑक्सो स्पीड | HOP OXO Top Speed
HOP OXO इलेक्ट्रिक बाइक की टॉप स्पीड 90km/h और OXO X की टॉप स्पीड 95 किमी प्रति घंटा हैं। यह मात्र 4 सेकंड के भीतर ही 0-40 किमी प्रति घंटे से रफ्तर प्राप्त कर सकता है।
हॉप ऑक्सो वारंटी | HOP OXO Warranty
HOP OXO इलेक्ट्रिक बाइक की मोटर पर 3 साल की वारंटी और बैटरी पर 4 साल या 50000 किमी तक की वारंटी मिल जाती हैं। दोनो में से जो भी पहले हो।
अन्य पढ़े-
- TVS iQube, iQube S, iQube ST Comparison जानिऐ कौन सा है बेहतर
- ओकाया फास्ट एफ 4 कीमत, रिव्यु, फीचर्स
- हीरो एनवाईएक्स एचएक्स एक हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर
- मामाअर्थ फेस वाश के फायदे और नुकसान
हॉप ऑक्सो कीमत | HOP OXO Price Hindi
HOP OXO इलेक्ट्रिक बाइक का एक्स-शोरूम प्राइज ₹ 1,24,999 से शुरू हैं और OXO X की कीमत ₹ 140,399.00 से शुरू होती हैं। विभिन्न शहरो के आधार पर कीमतो में परिवर्तन हो जाते हैं। आप किस शहर की कीमत जानना चाहते है कमेंट में बताये।
HOP OXO को यदि आप बुक करना चाहते है तो आप इसे ₹999 की कीमत पर बुक कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिऐ आप हॉप की आफिशियल वेवसाइट https://oxo.hopelectric.in/ पर भी विजिट कर सकते हैं।
Hop Oxo का भारतीय बाजार में Joy Beast, Revolt RV 400, Oben Rorr और Etryst 350 से मुकाबला हो सकता है।
अधिक जानकारी के लिऐ हमारे टेलीग्राम ग्रुप को अवश्य ज्वाइन करें। जहां आप अपनी बात हम तक आसानी से पहुंचा सकते हैं।
HOP OXO Image









HOP OXO FAQ
हॉप ऑक्सो इलेक्ट्रिक बाइक की रेंज क्या हैं?
HOP OXO इलेक्ट्रिक बाइक से लगभग 150 किमी की रेंज मिल जाती हैं।
हॉप ऑक्सो इलेक्ट्रिक बाइक की टॉप स्पीड क्या है?
HOP OXO इलेक्ट्रिक बाइक की टॉप स्पीड 90km/h और OXO X की टॉप स्पीड 95 किमी प्रति घंटा हैं।
हॉप ऑक्सो इलेक्ट्रिक बाइक की भारत में कीमत क्या हैं?
HOP OXO इलेक्ट्रिक बाइक का एक्स-शोरूम प्राइज ₹ 1,24,999 से शुरू हैं और OXO X की कीमत ₹ 140,399.00 से शुरू होती हैं।