KM 3000 इलेक्ट्रिक बाइक का लुक स्पोर्टी है। युवाओं को ध्यान में रखकर इस बाइक को डिजाईन किया गया है। इस आधुनिक इलेक्ट्रिक बाइक को इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि शायद ही यह किसी को इलेक्ट्रिक बाइक लगे। अच्छी रेंज के साथ दमदार पावर का दावा करने वाली इस इलेक्ट्रिक बाइक को भारतीय रोड के अनुसार डिज़ाइन किया गया है। जानते है Kabira Mobility KM 3000 इलेक्ट्रिक बाइक की कीमत, स्पेसिफिकेशन, फीचर्स, रेंज, मोड, कलर, टॉप स्पीड, माइलेज आदि के बारे में सारी जानकारी।
Table of Contents
केएम 3000 फीचर्स | KM 3000 Features
कबीरा मोबिलिटीKM 3000 इलेक्ट्रिक बाइक में कई शानदार फीचर्स दिए गये है। ड्यूल स्प्लिट शीट, एलाय व्हील, डेल्टा इवी कंट्रोलर, फ़ास्ट चार्जिंग, एडजस्टेबल विंडशील्ड, पुश बटन स्टार्ट, की एंट्री, एंटीथेफ्ट लॉक जैसे कई फीचर्स इसमें है। कबीरा मोबिलिटी का लोगो और स्टाइलिश मिरर भी मिलता है। जिससे इसका लुक काफी शानदार लगता है। इस इलेक्ट्रिक बाइक में स्पीकर भी लगा हुआ है जिससे गाना भी सुन सकते है।
सस्पेंशन, टायर, ब्रेक | Suspension, Tire, Brake
कबीरा मोबिलिटी KM 3000 इलेक्ट्रिक बाइक में फ्रंट में टेलीस्कोपिक सस्पेंशन दिए गए हैं। अलाय व्हील रिम के साथ 17 इंच के ट्यूबलेस टायर है। रियर में एडजेस्टेबल रियर शॉक दिए गए हैं। फ्रंट में 270 एमएम का डिस्क ब्रेक और रियर में 220 एमएम का डिस्क ब्रेक दिया गया है। इसमें रीजेनरेटिव ब्रेकिंग और कॉम्बी ब्रेक सिस्टम भी है।
कबीरा KM 3000 इलेक्ट्रिक बाइक में एलइडी हेडलाइट तथा टेललाइट एलइडी है। इसमें डीआरएल लाइट है। इसके इंडिकेटर एलईडी, टर्न सिग्नल लैंप भी एलईडी है।
इसके फ्रंट तथा रियर ब्रेक में एडजेस्टेबल लीवर दिया गया है। आप इसे अपनी जरूरत के अनुसार एडजेस्ट कर सकते हो। हैंडल में रिवर्स असिस्ट स्विच बटन दिया गया है।
केएम 3000 डिस्प्ले | KM 3000 Display
कबीरा KM 3000 इलेक्ट्रिक बाइक में 5 इंच का डिजिटल डिस्प्ले दिया गया है। स्पीडोमीटर, ऑडोमीटर, ट्रिपमीटर, बैटरी स्टेटस, मोड, क्लॉक, पार्क असिस्ट, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, मैप, वॉइस कमांड, लास्ट हिस्ट्री, फ्यूल सेविंग जैसे फीचर इसमें हैं। इसे आप ऐप के माध्यम से अपने मोबाइल से कनेक्ट कर सकते हो। ऐप के माध्यम से नियर बाय चार्जिंग स्टेशन के साथ सभी जरूरी जानकारियां आपको मिल जाती है। मोबाइल ऐप का नाम KM Connect Mobile App है।
केएम 3000 कलर | KM 3000 Color
Kabira Mobility KM 3000 इलेक्ट्रिक बाइक लाल रंग में बाजार में उपलब्ध हैं।
केएम 3000 मोटर | KM 3000 Motor
Kabira Mobility KM 3000 में डेल्टा ईवी बीएलडीसी हब मोटर दी गई है जो कि 3500 वाट की है। इसका पीक आउटपुट 6000 वाट का है। यह काफी कॉम्पैक्ट और वाटरप्रूफ मोटर है। मोटर की आईपी रेटिंग आईपी67 हैं।
केएम 3000 बैटरी | KM 3000 Battery
कबीरा मोबिलिटी KM 3000 इलेक्ट्रिक बाइक में 4.0 किलोवाट अवर, 72 वोल्ट की लिथियम फेरो फास्फेट बैटरी दी गई है। जोकि 57 इंच की है। इसकी बैटरी नॉन पोर्टेबल है, अर्थात आप इसे गाड़ी से निकाल नहीं सकते। बैटरी को चार्ज करने के लिए गाड़ी में ही चार्जिंग पॉइंट दिया गया है।
केएम 3000 चार्जर | KM 3000 Charger
कबीरा मोबिलिटी KM 3000 इलेक्ट्रिक बाइक के चार्जर का आउटपुट 82 वोल्ट, 8 एंपियर है। यह चार्जर 6 से 6:30 घंटे में बैटरी को फुल चार्ज कर देता है। इसे जीरो से 80% चार्ज होने में लगभग 2 घंटे 50 मिनट का समय लगता हैं।
Click Here- वर्कआउट और हेल्थ के लिए बेहतरीन प्रोडक्ट वो भी बजट में
केएम 3000 मोड | KM 3000 Mode
कबीरा मोबिलिटी KM 3000 इलेक्ट्रिक बाइक में तीन मोड दिए गए हैं। इको मोड, सिटी मोड और स्पोर्ट्स मोड। रिवर्स मोड भी इस इलेक्ट्रिक बाइक में दिया गया हैं।
केएम 3000 रेंज | KM 3000 Range
कबीरा मोबिलिटी KM 3000 इलेक्ट्रिक बाइक सिंगल चार्ज में लगभग 120 किलोमीटर तक की रेंज देती है। इको मोड में बाइक सिंगल चार्ज में लगभग 120 किलोमीटर की रेंज देती है। सिटी मोड में लगभग 95 किलोमीटर और स्पोर्टस मोड में लगभग 60 किलोमीटर की रेंज मिलती है।
केएम 3000 स्पीड | KM 3000 Speed
कबीरा मोबिलिटी KM 3000 इलेक्ट्रिक बाइक की टॉप स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटा हैं। यह जीरो से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड मात्र 3.3 में पकड लेती हैं।
क्लिक करें- बाईक व कार के लिए स्क्रेच रिमूवर- ऑल कलर
इसमें पीछे बैठने वालों के लिए फुटरेस्ट भी दिया गया है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 170mm का है। इसकी सीट की हाइट 830mm है। इसकी सीट सॉफ्ट है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी गार्ड्स भी लगाए गए हैं। इस बाइक का वजन लगभग 138 किलोग्राम हैं। यह 200 किलो तक का वेट ले पाती है। ग्रेडिबिलिटी 19°, कर्ब वेट 112 किलोग्राम, व्हील बेस 1430 mm हैं। इसके सस्पेंशन सॉफ्ट है, ब्रेक भी अच्छे हैं और एक्सीलरेशन भी अच्छा है।
केएम 3000 वारंटी | KM 3000 Warranty
कबीरा मोबिलिटी KM 3000 इलेक्ट्रिक बाइक की बैटरी पैक, कंट्रोलर और अन्य सभी बिजली के उपकरणों पर भी तीन साल की वारंटी मिलती है।
- हीरो ऑप्टिमा एच एक्स मूल्य, निर्दिष्टीकरण, सुविधाएँ, रेंज, रंग
- टीवीएस आईक्यूब इलेक्ट्रिक स्कूटर कीमत, स्पेसिफिकेशन, फीचर्स
- बाउंस इंफिनिटी ई1 कीमत, स्पेसिफिकेशन, फीचर्स
- पचमढ़ी मध्यप्रदेश का खूबसूरत हिल स्टेशन- सारी जानकारी
केएम 3000 कीमत | KM 3000 Price
कबीरा मोबिलिटी KM 3000 इलेक्ट्रिक बाइक का एक्स शोरूम प्राइस लगभग 1.26 लाख रूपये है। इस पर गवर्नमेंट ने सब्सिडी दी हुई है। जिससे इसका ऑन रोड प्राइस बहुत कम हो जाता है। इस बाइक पर लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन और इंश्योरेंस की भी जरूरत है।
केएम 3000 बुकिंग | KM 3000 Booking
Kabira Mobility KM 3000 इलेक्ट्रिक बाइक को बुक करने के लिए कबीरा मोबिलिटी की official वेबसाइट https://www.kabiramobility.com/ पर जाकर बुक कर सकते है। कबीरा मोबिलिटी कंपनी ने ग्राहको को Test Drive की सुविधा भी दी है।