Revolt RV 400 निश्चित रूप से आपको रोमांचित करने के लिए पर्याप्त है। यह बाइक स्पोर्टी फील देती है। देखने में ये कही से भी इलेक्ट्रिक बाइक नहीं लगती है। यह ईवी निश्चित रूप से तकनीक-सक्षम है। डिजाइन अपने आप में फ्यूचरिस्टिक है। इसमें स्टाइल, पावर और कंफर्ट है। पर्यावरण के अनुकूल इस बाईक को आप निश्चित रूप से दैनिक आवागमन के लिए चुन सकते हैं। यह वन ऑफ द फाइनेंस्ट इलेक्ट्रिक बाइक है। भारतीय रोड के हिसाब से अनुकूल है। इलेक्ट्रिक बाइक होने के साथ-साथ Revolt RV400 एक स्मार्ट बाइक भी है। जानते है Revolt RV 400 Electric Bike की कीमत, फीचर्स, रेंज, मोड, स्पेसिफिकेशन, रिव्यू, कलर, इमेज, मोटर, बैटरी, माइलेज, टॉप स्पीड आदि के बारे में खास जानकारी।
Table of Contents
आरवी 400 फीचर्स | RV400 Features
Revolt RV400 में कई खास फीचर्स है जो इसे स्मार्ट इलेक्ट्रिक बाइक बनाते हैं। सेंट्रल लॉकिंग, आरबीएस, एडजस्टेबल फुटपेग्स, पोर्टेबल चार्जिंग, मोबाइल एप्लिकेशन, पार्किंग मोड, जियो फेंसिंग, पास स्विच ऐसे कई खास फीचर्स हैं। इसमें आप त्वरित त्वरण की उम्मीद कर सकते हैं, क्योंकि आपको शून्य RPM से पूरा टॉर्क मिलेगा। इसे हम MyRevolt ऐप का उपयोग करके अपने मोबाइल से भी कनेक्ट कर सकते हैं। आप अपनी इच्छा के अनुसार बाइक का साउंड भी सेट कर सकते हो। यदि आप चाहते हैं कि बाइक में कोई साउंड ना हो तो आप साउंड को बंद भी कर सकते हैं।
यह कीलेश इलेक्ट्रिक बाइक है। इसकी सीट बहुत कंफर्टेबल है। MyRevolt ऐप के जरिए आप नियरेस्ट स्वायपिंग स्टेशन देख सकते हैं और बैटरी स्वाइप कर सकते हैं। बाइक में साउंड के लिए स्पीकर दिया गया है। जिससे आप प्री इंस्टॉल्ड साउंड को सेट कर सकते हैं। बाइक बेल्ट ड्राइव होने की वजह से कम एनर्जी लॉस होता है।
Revolt RV400 इलेक्ट्रिक बाइक में रिमोट कंट्रोल की मिलती है। इसमें लॉक बटन, अनलॉक बटन, बाइक लोकेट बटन और बाइक को स्टार्ट करने के लिए ऑन बटन दिया गया हैं। जिसे प्रेस करने पर बाईक स्टार्ट हो जाती हैं।
सस्पेंशन, टायर, ब्रेक | Suspension, Tire, Brake
Revolt RV400 इलेक्ट्रिक बाइक में आपको फ्रंट फोर्क अपसाइड डाउन फोर्क्स और रियर सस्पेन्शन मोनोशॉक (Adjustable) मिल जाते हैं। इसे हम अपने कंफर्ट के हिसाब से एडजस्ट कर सकते हैं। इसकी सस्पेंशन क्वालिटी और राइड क्वालिटी बहुत अच्छी है।
Revolt RV400 इलेक्ट्रिक बाइक में आगे की ओर 90/80-17 इंच का टायर मिलता है। जबकि पीछे के सिरे पर 120/80-17 इंच का टायर मिलता है। व्हील बेस 1350mm हैं। फ्रंट में 240mm का डिस्क ब्रेक दिया गया है। इससे अच्छी हाई स्पीड स्टेबिलिटी मिलती है। रेयर में 240 एमएम का डिस्क ब्रेक दिया गया हैं। Revolt RV400 इलेक्ट्रिक बाइक में कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है। रीजेनरेटिव ब्रेकिंग का सिस्टम भी इसमें हैं। लेफ्ट और राइट हैंडल के दोनों साइड ब्रेक्स दिए गए हैं।
Revolt RV400 इलेक्ट्रिक बाइक में एलईडी हेड लैंप (हाई बीम के लिए प्रोजेक्शन), टेल लैंप और इंडीकेटर एलईडी हैं। इसमें ऑल एलईडी सेट अप दिया गया है। इसमें एलइडी डीआरएल हैं। टेल लाइट भी एलईडी है।
आरवी400 कलर | RV400 Color
Revolt RV400 इलेक्ट्रिक बाइक तीन अलग-अलग रंगों में उपलब्ध है – कॉस्मिक ब्लैक, मिस्ट ग्रे, रेबेल रेड।
आरवी400 डिस्प्ले | RV400 Display
Revolt RV400 इलेक्ट्रिक बाइक में फुली एलईडी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। रेंज, बैटरी स्टेटस, स्पीडोमीटर, एम्प मीटर, मोड, टेंपरेचर, ओडोमीटर, नेविगेशन, ट्रिपमीटर, जियो फेंसिंग, क्लॉक जैसी सारी जानकारी मिल जाती है। दिन में भी इसके डिजिटल डिस्प्ले में देखने में कोई समस्या नहीं होती है।
आरवी400 मोटर | RV400 Motor
Revolt RV400 इलेक्ट्रिक बाइक में 3 किलोवाट की मोटर का उपयोग किया गया हैं। यह मिड ड्राइव मोटर हैं। इसका अधिकतम टॉर्क 170 एनएम हैं।
आरवी400 बैटरी | RV400 Battery
Revolt RV400 इलेक्ट्रिक बाइक में 72 वोल्ट, 3.24 किलोवाट आवर क्षमता की लिथियम आयन बैटरी का उपयोग किया गया हैं। यह वेदर प्रूफिंग हैं। यह बैटरी स्वेपेवल है। बाईक में एक एमसीबी दी गई है। बैटरी को निकालने से पहले इसे आप ऑफ कर लें।
आरवी400 चार्जिंग | RV400 Charging
Revolt RV400 इलेक्ट्रिक बाइक के साथ एक चार्जर आता हैं। इसे एक मानक 15 Amp पावर सॉकेट में प्लग करें। RV400 की बैटरी 0 से 75% लगभग 3 घंटे में और 0 से 100% लगभग 4.5 घंटे में चार्ज हो जाती हैं। इसकी बैटरी को आप अपने घर या कार्यालय में ले जाकर भी चार्ज कर सकते हैं।
आप MyRevolt ऐप के माध्यम से निकटतम रिवोल्ट स्विच स्टेशन पर जा सकते हैं और कुछ ही समय में अपनी ड्रेन-आउट बैटरी को नए सिरे से एक्सचेंज कर सकते हैं।
आरवी400 मोड | RV400 Mode
Revolt RV400 इलेक्ट्रिक बाइक में तीन मोड दिये गये है: इको मोड, नॉर्मल मोड और स्पोर्ट मोड।
आरवी400 रेंज | RV400 Range
Revolt RV400 इलेक्ट्रिक बाइक में इको मोड पर 150 किमी की रेंज मिलती हैं। नार्मल मोड पर 100 किमी की रेंज मिलती हैं। स्पोर्टस मोड पर 80 किमी की रेंज मिलती हैं। यह राइडिंग कंडीशन पर आधारित होती हैं।
आरवी400 स्पीड | RV400 Speed
Revolt RV400 इलेक्ट्रिक बाइक की टॉप स्पीड 85 किमी/घंटा हैं। इको मोड पर लगभग 45 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड मिलती है। नार्मल मोड पर लगभग 65 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड मिलती है और स्पोर्टस मोड पर लगभग 85 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड मिलती है। यह राइडिंग कंडीशन पर आधारित होती हैं।
इस ई-बाईक का वजन 108 किलो, सीट ऊंचाई 814 मिमी, वहन क्षमता 2 व्यक्ति/अधिकतम 150 किग्रा हैं। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 215mm, कर्ब वेट 108 किग्रा, स्प्लिट सीट, एडजेस्टेबल पैसेंजर फुटरेस्ट दिया गया है। RV400 स्टैंड लगे रहने पर नहीं चलेगी, स्टैंड ऊपर करने के बाद ही बाइक चलती हैं। यह इसका एक सेफ्टी फीचर है।
आरवी400 वारंटी | RV400 Warranty
Revolt RV400 इलेक्ट्रिक बाइक और बैटरी पर 5 साल या 75,000 किमी जो भी पहले आता है तब तक की वारंटी और बैटरी चार्जर के लिए 2 साल की वारंटी हैं।
अन्य पढ़े-
- टॉप 5 इलेक्ट्रिक बाइक इन इंडिया
- टीवीएस आईक्यूब कीमत, स्पेसिफिकेशन, फीचर्स
- सिंपल वन ई-स्कूटर कीमत, स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स
- मोगली लेंड के बारे में जाने
आरवी400 कीमत | RV400 Price
Revolt RV400 इलेक्ट्रिक बाइक की कीमत लगभग 1.24 लाख रुपये हैं। विभिन्न शहरों और सब्सिडी के आधार पर कीमतों में परिवर्तन होते हैं। आप जब भी लेने जाए तो सब्सिडी के बारें में डीलर से पता कर लें।
Revolt RV400 इलेक्ट्रिक बाइक का भारतीय बाजार में केएम 4000, केएम 3000 और जॉय ई बाइक बीस्ट जैसी ई-बाइक से मुकाबला हो सकता हैं।