पेट्रोल के दाम बढ़ने के कारण इलेक्ट्रिक गाडियों की मांग बहुत बढ़ गई हैं। ऐसे में कई कंपनियों ने अपना इलेक्ट्रिक स्कूटर लांच किया हैं। ट्रिनिटी ने भी अपना मॉडल अमीगो लांच किया हैं। ट्रिनिटी एमिगो रेट्रो लुक वाली इलेक्ट्रिक स्कूटर हैं। यह न केवल टिकाऊ और विश्वसनीय है, बल्कि यह बहुत आकर्षक भी है। जब आप इसे सड़क पर चलाते हैं तो लोगों के बीच भी यह आकर्षण होता हैं। यह रेट्रो डिजाइन के साथ जीरो एमिशन वाली इलेक्ट्रिक स्कूटर हैं। जानते है Trinity Amigo Electric Scooter की कीमत, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, रिव्यू, कलर, इमेज, मोड, रेंज, मोटर, बैटरी, टॉप स्पीड, माइलेज आदि के बारे में सारी जानकारी।
Table of Contents
ट्रिनिटी अमीगो फीचर्स | Trinity Amigo Features
ट्रिनिटी अमीगो में कई खास फीचर्स दिये गये हैं। एंटी थेफ्ट अलार्म, कीलेस ड्राइव, वन की रिपेयर, इंटेलिजेंस वॉयस फीचर, एलसीडी डिस्प्ले, लीथियम आयन बैटरी, एलईडी हेडलाइट, रिमोड कंट्रोल की जैसे कई शानदार फीचर्स इसमें मिल जाते हैं।
ट्रिनिटी अमीगो में अलॉय व्हील और आगे-पीछें दोनों टायर में ट्यूबलेस टायर दिए गए हैं। ब्रेकिंग की बात करें तो इसमें डुअल ब्रेकिंग टेक्नोलॅाजी दी गई हैं। फ्रंट में डिस्क ब्रेक दिया है और रियर में ड्रम ब्रेक दिया गया है। फ्रंट सस्पेन्शन हाइड्रोलिक शॉकर्स और रियर सस्पेन्शन डबल डुअल ट्यूब हाइड्रोलिक शॉकर्स हैं।
ट्रिनिटी अमीगो में डीआरएल (डे रनिंग लाइट) और हेडलाइट दिये गये हैं। इनमें एलईडी का उपयोग किया गया हैं। इसमें हेडलाइट और इंडिकेटर बॉडी में दिए गए हैं। जोकि राउंड शेप में है। यह गाडी के लुक को और बेहतरीन बनाते हैं। पीछे की ओर नंबर प्लेट की ऊपर भी एक छोटा एलईडी लाइट दिया गया है। जिससे अंधेरे में भी नंबर प्लेट आसानी से दिख जाती हैं।
ट्रिनिटी अमीगो कलर | Trinity Amigo Color
ट्रिनिटी अमीगो इलेक्ट्रिक स्कूटर चार आकर्षक रंगों में उपलब्ध है: मून सिल्वर, ग्लॉसी रेड, पैशन ब्राउन और आइरिस पर्पल।
ट्रिनिटी अमीगो डिस्प्ले | Trinity Amigo Display
ट्रिनिटी अमीगो में एलसीडी डिजिटल डिस्प्ले दिया गया हैं। इसमें स्पीडोमीटर, बैटरी स्टेटस, मोड, लाइट और इंडिकेटर के सिग्नल जैसी सभी जरूरी जानकारी मिल जाती है।
इसमें रिमोट कंट्रोल की मिलती है। जिसमें लॉक बटन, अनलॉक बटन, ऑन-ऑफ बटन मिल जाती है। कीलेस ड्राइव की सुविधा के साथ अमीगो इलेक्ट्रिक बाईक आती हैं।
ट्रिनिटी अमीगो मोटर | Trinity Amigo Motor
ट्रिनिटी अमीगो में 48वोल्ट/60वोल्ट (30 एमएम मेग्नेटिक) ब्रांड मोटर मिल जाती हैं। इसमें 12 ट्यूब वाटरप्रूफ साइन वेव कंट्रोलर दिया गया हैं।
ट्रिनिटी अमीगो बैटरी | Trinity Amigo Battery
ट्रिनिटी अमीगो में 48वोल्ट, 30एम्पियर अवर क्षमता की लिथियम आयन बैटरी का उपयोग किया गया हैं। इसमें रिमूवेबल बैटरी दी गई है। अर्थात् आप इसे निकालकर अपने घर या ऑफिस मे ले जाकर आसानी से चार्ज कर सकते हैं। बैटरी को फुल चार्ज होने में लगभग तीन से चार घंटे लग जाते हैं। इसके साथ 10 एंपियर का चार्जर मिलता है।
इसके मिडिल एरिया में सामान रखने के लिए थोड़ा स्पेस और हुक भी दिया गया है। यहीं पर गाड़ी की बैटरी को चार्ज करने के लिए चार्जिंग पॉइंट भी दिया गया है। इसमें पीछे बैठने वाले के पकडने के लिए ग्रैप होल्डर दिया गया है। इसके बूट स्पेस का साइज बड़ा है। इसमें एक फुल साइज का हेलमेट आराम से आ जाएगा। इसमें एमसीबी ऑन ऑफ स्विच भी दिया गया है। यह गाड़ी के प्रोटेक्शन के लिए हैं। यदि आप कुछ दिन स्कूटर नहीं चलाने वाले है, तो इसे बंद कर दें। जिससे गाडी की बैटरी सुरक्षित रहेगी। बूट स्पेस में ही यूएसबी मोबाइल चार्जिंग पोर्ट दिया गया है।
ट्रिनिटी अमीगो मोड | Trinity Amigo Mode
ट्रिनिटी अमीगो इलेक्ट्रिक स्कूटर में तीन मोड मिल जाते हैं: पहला, दूसरा और तीसरा। इसमें रिवर्स मोड भी दिया गया है। जिसे प्रेस करके थ्रोटल देने पर स्कूटर पीछे होने लग जाती हैं।
ट्रिनिटी अमीगो रेंज | Trinity Amigo Range
ट्रिनिटी अमीगो इलेक्ट्रिक स्कूटर में एक सिंगल फुल चार्ज में 85-90 किमी प्रति चार्ज की रेंज मिल जाती हैं। यह रेंज ड्राइविंग कंडीशन पर आधारित होती हैं।
ट्रिनिटी अमीगो स्पीड | Trinity Amigo Speed
ट्रिनिटी अमीगो इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 25 से 45 किमी / घंटा हैं। जोकि ग्राहक के अनुसार होती हैं।
अन्य पढ़े-
- हीरो की न्यू जनरेशन की इलेक्ट्रिक स्कूटी
- बेस्ट 3 इलेक्ट्रिक साइकिल अंडर 25000
- Komaki Classic इलेक्ट्रिक बाइक रेट्रो लुक वाली
- Balajipuram – The Fifth Dham of India
इसका वजन 62 किग्रा और वेट केपिसिटी 200 किलो हैं। इसमें मेन स्टैंड के साथ साइड स्टैंड भी दिया गया है। इसकी सीट लंबी और आरामदायक हैं। 25 डिग्री ग्रेडिबिलिटी हैं।
ट्रिनिटी अमीगो वारंटी | Trinity Amigo Warranty
ट्रिनिटी अमीगो इलेक्ट्रिक स्कूटर की मोटर, कंट्रोलर तथा चार्जर पर 2 साल की वारंटी मिल जाती है। बैटरी पर तीन साल की वारंटी होती हैं।
We have showroom of 1250 s f. at
Panvel west Dist. Raigad
Maharashtra
Need dealership of E vehicle
9137409494
9820075047
Paresh Gandhi
Email [email protected]