बेस्‍ट 3 इलेक्‍ट्रिक साइकिल अंडर 25000 | Best Electric Cycle Under 25000 in India

बेस्‍ट 3 इलेक्‍ट्रिक साइकिल अंडर 25000 | Best 3 Electric Cycle Under 25000 in India

यहां हम आपको तीन ऐसी इलेक्ट्रिक साइकिल के बारे में बताने वाले हैं जो ना सिर्फ आपको अच्छी परफॉर्मेंस और क्वालिटी देगी बल्कि आप इन इलेक्ट्रिक साइकिल को ₹25000 रेंज के अंदर खरीद पाएंगे। Best 3 Electric Cycle Under 25000 |

ट्राइड ई वन इलेक्ट्रिक साइकिल | Triad E1  Electric Cycle

ट्राइड ई वन इलेक्ट्रिक साइकिल डबल डिस्क ब्रेक के साथ आती हैं। फ्रंट और रियर दोनों में डिस्‍क ब्रेक हैं। इसकी सीट को आप अपनी हाइट के अनुसार ऊपर-नीचे एडजेस्ट कर सकते हैं। यदि आपकी हाइट 5 फीट 4 इंच से लेकर 6 फीट 1 इंच तक है, तो यह आपके लिए काफी अच्छी बाइसिकल हो सकती है। इसमें फ्रंट सस्पेंशन दिया गया है। साथ ही इसमें 7 गियर सेटिंग देखने को मिल जाती है। इस ई-साइकिल में फुल एलईडी डिस्प्ले मिल जाता है। जो भी काफी ज्यादा अमेजिंग है। ट्राइड ई1 में 36 वोल्‍ट 7.8 एंपियर अवर की लिथियम आयन बैटरी मिल जाती है। यह बैटरी डिटैचेबल है। अर्थात् आप इसे निकालकर चार्ज कर सकते हो। यह वाटर प्रूफ बैटरी है। बैटरी फुल चार्ज होने में लगभग 3 से 4 घंटे लग जाते हैं। आप इस ई-साइकिल से थ्रोटल मोड पर 25 से 35 किलोमीटर तक और पैडलिक मोड पर 35 से 50 किलोमीटर तक दूरी तय कर सकते हैं। इसमें काफी पावरफुल मोटर दी गई है। जिसकी हेल्प से हम 25 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पर चल सकते हैं। इलेक्ट्रिक साइकिल में एलुमिनियम का फ्रेम मटेरियल उपयोग किया गया हैं। इसमें फ्रेम साइज 18 इंच का दिया गया है। 26 इंच का टायर इसमें दिया गया है। इसका डिजाइन स्टाइलिश हैं। ट्राइड ई1 में आगे तथा पीछे की ओर एलईडी लाइटें दी गई हैं। यह अंधेरे में साइकिल चलाते वक्‍त काफी काम आती है। साथ ही ये साइकिल के लुक को भी बढ़ाती हैं।

ट्राइड ई वन इलेक्ट्रिक साइकिल पूरी तरह से फिट और रेडी टू राइड कंडीशन (99% असेंबल) में ग्राहक को डिलीवर की जाती है। आपको सिर्फ हैंडलबार और पैडल स्थापित करने की आवश्यकता होती है। ट्राइड ई वन इलेक्ट्रिक साइकिल की कीमत लगभग 21000 रूपये के आसपास है।

साइकिल एसेसरीज कॉम्‍बो पैक- जरूर

हीरो लेक्ट्रो C4 इलेक्ट्रिक साइकिल | Hero Lectro C4 Electric Cycle

Hero Lectro Electric C4 एक इलेक्ट्रिक साइकिल है। Hero Lectro Electric C4 के फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में v ब्रेक मिलते हैं। इसमें 250 वॉट की बीएलडीसी रियर हब मोटर लगी हैं। जोकि 40 न्‍यूटन मीटर का टार्क जनरेट करती हैं। साथ ही 36 वोल्‍ट, 5.8 एम्‍पियर अवर की लिथियम आयन बैटरी मिलती हैं। यह IP67 प्रमाणित हैं। इसमें 36 वोल्‍ट/250 वॉट का कन्‍ट्रोलर दिया गया हैं। Lectro C4 एक बार चार्ज करने पर 30 किलोमीटर तक जाती है। यह एलईडी डिस्‍प्‍ले, पुश बटन स्टार्ट वाली ई-साइकिल है। हीरो लेक्ट्रो इलेक्ट्रिक C4 की ड्राइविंग रेंज पेडलेक मोड पर 30 किलोमीटर/चार्ज और थ्रॉटल मोड पर 25 किलोमीटर/चार्ज हैं। 36 वोल्‍ट/2 एम्‍पियर का बैटरी चार्जर आता है। जिसका इनपुट वोल्‍टेज 230 वोल्‍ट एसी हैं। बैटरी का चार्जिंग टाइम लगभग 4 घंटे हैं। इसकी अधिकतम गति 25 किलोमीटर/घंटा हैं। लेक्ट्रो C4 में चार अलग-अलग मोड- पेडल, क्रूज़, पेडलेक और थ्रॉटल मिलते हैं। यह चारकोल और बैंगनी दो रंग में उपलब्‍ध हैं।

फ्रेम स्टील रिजिट एरोडायनामिक ब्लेड टाइप हैं। Hero Lectro Electric C4 में ट्यूब टायर और स्पोक व्हील हैं। 13 एसडब्ल्यूजी के स्पोक्स हैं। बैटरी पर 2 साल की वारंटी मिलती हैं। Hero Lectro Electric C4 की कीमत 23,999 रूपये है।

खरीदने के लिए लिंक- हीरो लेक्ट्रो C4 इलेक्ट्रिक साइकिल

हॉक इलेक्ट्रिक साइकिल | HAWK Electric Cycle

यह Odo बाइक्स की हॉकइलेक्ट्रिक बाइसिकल हैं। इसके फ्रेम का साइज 17 इंच है। जोकि हाई ग्रेड माइल्ड स्टील का हैं। इसका वजन बैटरी और अन्‍य कंपोनेंट्स को मिलाकर लगभग 25 किलोग्राम है। यह लगभग 130 किलो तक का वजन ले सकती हैं। इसमें 36 वोल्ट 250 वाट की बीएलडीसी रियर हब मोटर दी गई है। जो कि अधिकतम 32 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करती है। इसकी टॉप स्पीड 25 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसमें 36 वोल्ट 7.8 एंपियर अवर की लिथियम आयन बैटरी दी गई है। यह डिटैचेबल बैटरी है। अर्थात आप निकाल कर भी चार्ज कर सकते हैं। इसे फुल चार्ज होने में लगभग ढाई घंटे लग जाते हैं। प्रति चार्ज पर यह इलेक्ट्रिक साइकिल 35 किलोमीटर तक की रेंज देती है। इसमें 5 लेवल का पैडल अस्सिट दिया गया है। जिसे हम साइकल में ही दिए गए मल्टीफंक्शनल एलइडी डिस्पले से कंट्रोल कर सकते हैं। इस डिस्प्ले में हमे बैटरी स्टेटस, स्पीड, पीएएस लेवल, वॉल्‍क असिस्‍ट, क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर देखने को मिल जाते हैं। इसके अलावा इस इलेक्ट्रिक साइकिल में क्रूज मोड फीचर भी दिया गया है। जिसके जरिए हम बिना पैडल दिए एक समान स्पीड से साइकिल को चला पाएंगे, इसकी स्पीड लिमिट 10 किलोमीटर प्रति घंटे से 25 किलोमीटर प्रति घंटा है। 26 इंच के टायर इसमें है। इसमें फ्रंट में रिजिट फॉर्क सस्पेंशन देखने को मिलता है। यह एक सिंगल स्पीड गियर्ड इलेक्ट्रिक साइकिल है। यह साइकल 2 डिफरेंट ब्रेक्स के साथ आती है। इसके फ्रंट में 160 एमएम के डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। जबकि रेयर में स्टैंडर्ड व्‍ही ब्रेक देखने को मिलता है। जो कि ऑटो कट ऑफ फीचर के साथ आता है। 26″ डबल वॉल एल्युमिनियम रिम्स और टायर 26×1.95 के हैं। इसकी मोटर और बैटरी पैक पर 1 साल की वारंटी मिलती हैं। hawk इलेक्ट्रिक साइकिल की कीमत लगभग 25000 रूपये है।

खरीदने के लिए लिंक- हॉक इलेक्ट्रिक साइकिल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *