टाटा टिगॉर ईवी प्राइस, माइलेज, फीचर्स, रेंज | Tata Tigor EV Price, Mileage, Features, Range

टाटा टिगॉर ईवी प्राइस, माइलेज, फीचर्स, रेंज | Tata Tigor EV Price, Mileage, Features, Range

टाटा टिगॉर ईवी प्राइस, माइलेज, फीचर्स, रेंज | Tata Tigor EV Price, Mileage, Features, Range
टाटा टिगॉर ईवी प्राइस, माइलेज, फीचर्स, रेंज | Tata Tigor EV Price, Mileage, Features, Range

आजकल इलेक्ट्रिक कार बहुत ट्रेंड में है। टाटा भी इसमें बढ़-चढ़ कर हिस्‍सा ले रहा है। टाटा ने ज़िपट्रॉन (ZipTron) टेक्नोलॉजी पर आधारित अपनी इलेक्ट्रिक कार टाटा टिगॉर ईवी Tata Tigor EV लॉन्च कर दी है। आइए जानते हैं इसका प्राइस, फीचर्स और अन्‍य जानकारी। साथ ही जानते है प्राइस के हिसाब से यह लेना चाहिए या नहीं।

टाटा टिगॉर ईवी 4 स्टार रेटेड कार है। इसकी बिल्ड क्वालिटी अच्‍छी है। टाटा टिगॉर ईवी मे हैलोजन लाइट मिलते है। लो बीम और हाई बीम दोनो में हैलोजन बल्ब है। आकर्षक एलईडी डीआरएल है। टाटा टिगॉर ईवी के टायर में स्टील रिम दिया हुआ है। 14 इंच के व्हील इसमें दिए गए हैं। टाटा टिगोर ईवी के पहिए मजबूत और स्टाइलिश दोनों हैं। लो रेसिस्टेंस टायर इस ई-कार मे यूज किये गये है। फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रेयर में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। फ्रंट सस्पेंशन इंडिपेंडेंट मैकफर्सन स्ट्रट विथ कॉइल स्प्रिंग और रियर सस्पेंशन ड्यूल पाथ स्ट्रट के साथ ट्विस्ट बीम हैं।

इसके बैक साइड में रिवर्स पार्किंग सेंसर और कैमरा दिया गया हैं। फैब्रिक सीट इसमे दी गई है। ड्राइवर सीट को आप ऊंचाई के अनुसार एडजस्ट कर सकते हैं। रियर व्यू मिरर मे टर्न इंडिकेटर दिए गए हैं। मात्र 5.7 सेकंड में 0 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ सकती है।

टाटा टिगॉर ईवी फीचर्स | Tata Tigor EV Features

टाटा टिगॉर ईवी में पुश स्टार्ट बटन, पावर विंडो फ्रंट, एंटी-लॉक ब्रैकिंग सिस्टम, फॉग लाइट्स–फ्रंट, एयर कंडीशन, ऑटो फोल्डिंग मिरर, ड्राइवर एयरबैग, पैसेंजर एयरबैग, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, स्मार्ट रीजनरेटिव ब्रेकिंग, हिल एसेंट असिस्ट, हिल डिसेंट असिस्ट, व्हील कवर्स, कीलेस एंट्री, सामने वाले पैसेंजर के लिए सीट बेल्ट रिमाइंडर आदि फीचर्स मौजूद है। सुरक्षा और विश्वसनीयता के लिए वैश्विक मानक के अनुसार क्रैश टेस्ट, ओवरचार्ज प्रोटेक्शन, शॉक प्रोटेक्शन, शॉर्ट सर्किट प्रोटेक्शन है।

iRA द्वारा संचालित Tata Motors ZConnect ऐप 30+ कनेक्टेड कार सुविधाएँ प्रदान करता है। जिसमें मुख्य रूप से रिमोट कमांड, वाहन स्वास्थ्य निगरानी, सुरक्षा और सिक्‍योरिटी, ड्राइविंग और यात्रा विश्लेषण, और स्थान-आधारित सेवाएं शामिल हैं।

टाटा टिगॉर ईवी पावर स्टीयरिंग के साथ आती है। फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग जिसे बेहतरीन ग्रिप के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसके स्टीयरिंग व्हील को हम ऊपर नीचे कर सकते हैं, पर यह इतना स्मूथ नहीं है। स्टीयरिंग में वॉल्यूम कंट्रोल और वॉइस कंट्रोल की बटन दी गई हैं। इस इलेक्ट्रिक सेडान में 17.78 सेमी हरमन इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन है।

टाटा टिगॉर ईवी मीटर कंसोल | Tata Tigor EV Meter Console

टाटा टिगॉर ईवी के मीटर कंसोल में मोड, स्पीड, बैटरी स्टेटस, रेंज, समय जैसे फंक्शन दिए गए हैं।

टाटा टिगॉर ईवी डिजिटल डिस्पले | Tata Tigor EV Digital Display

टाटा टिगॉर ईवी में 7 इंच का टचस्क्रीन डिजिटल डिस्पले दिया गया हैं। लाइट ग्रे और ब्लैक थीम डुअल टोन डैशबोर्ड हैं। पार्क असिस्टेंट, ब्लूटूथ कनेक्‍टिविटी जैसे कई फीचर्स इसमे हैं। साथ ही बूट अनलॉक बटन, लॉक-अनलॉक बटन, चार्जिंग प्वाइंट अनलॉक, यूएसबी पोर्ट, 12 वोल्ट के दो सॉकेट दिये गये है।

टाटा टिगॉर ईवी ड्राइविंग मोड | Tata Tigor EV Driving Mode

टाटा टिगॉर ईवी में चार ड्राइविग मोड न्यूट्रल, ड्राइव, रिवर्स, और स्पोर्ट्स दिए गए हैं।

टाटा टिगॉर ईवी बैटरी | Tata Tigor EV Battery

टाटा Tigor EV में 26 किलो वाट अवर की हाई एनर्जी डेंसिटी लिथियम आयन बैटरी का इस्तेमाल किया गया है। इसमें दी गई बैटरी इनविजिबल है, क्योंकि यह कार के नीचे है। इसकी बैटरी आईपी67 प्रमाणित है, जो कि बैटरी को वाटरप्रूफ रखता है। यानी पानी से किसी भी तरह की कोई समस्या इसमें नहीं होगी। इसकी बैटरी में 8 साल की या फिर 160000 किलोमीटर तक की वारंटी मिलती है। वाहन वारंटी 3 वर्ष/1,25,000 किमी (जो भी पहले हो)।

टाटा टिगॉर ईवी मोटर | Tata Tigor EV Motor

टाटा टिगॉर ईवी मे 55 किलोवाट की मोटर का उपयोग किया गया है। इसकी मोटर 74.7 पीएस की पावर और 170 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करती है। IP67 रेटेड बैटरी, मोटर और पावर इलेक्ट्रॉनिक्स कम्‍पोनेंट हैं।

टाटा टिगॉर ईवी कलर्स | Tata Tigor EV Colors

टाटा Tigor EV दो कलर ऑप्‍शन मे उपलब्‍ध है सिग्नेचर टील ब्लू, डेटोना ग्रे। डुअल-टोन कलर ऑप्शन सिर्फ हाईएस्ट वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

टाटा टिगॉर ईवी चार्जिंग | Tata Tigor EV Charging

टाटा टिगॉर ईवी होम चार्जर के साथ आती है। इस कार को हम अपने घर के 15 एम्‍पीयर के सॉकेट से भी चार्ज कर सकते हैं। नार्मल चार्जर से 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज होने में इसे लगभग 8 घंटे 45 मिनट लग जाते हैं। यदि हम इसे फास्ट चार्जर से चार्ज करते हैं तब 0 से 80 प्रतिशत मात्र 65 मिनट में चार्ज हो जाती है। इसमे ZipTron फीचर किया गया है, जो इस कार को फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने में मदद करता है।

ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर

टाटा टिगॉर ईवी रिमोट की | Tata Tigor EV Remote Key

टाटा की हर कार की तरह इसमें भी एक रिमोट की मिलती है। रिमोट की मे लॉक-अनलॉक बटन, बूट अनलॉक बटन है।

टाटा टिगॉर ईवी मे चार्जिंग प्वाइंट ओपन करने पर 2 चार्जिंग सॉकेट दिखते है। ऊपर वाला प्‍वाइंट नॉर्मल चार्जिंग का है और नीचे वाला फास्ट चार्जर के लिए है।

टाटा टिगॅर ईवी रेंज | Tata Tigor EV Range

टाटा टिगॉर ईवी की फुल चार्ज में एआरएआई रेंज 306 किलोमीटर है। 200 किलोमीटर की प्रैक्टिकल रेंज मान सकते हैं।

टाटा टिगॉर ईवी वेरिएंट्स | Tata Tigor EV Variants

टाटा टिगॉर ईवी तीन वेरिएंट एक्सई (XE), एक्सएम (XM) और एक्सजेड (XZ+) में उपलब्ध है।

टाटा टिगॉर ईवी प्राइस | Tata Tigor EV Price

टाटा टिगॉर ईवी 12 लाख रुपये से शुरू होती है। यह इसका एक्‍स शोरूम प्राइस है। इसकी कीमत 13.50 लाख के आस-पास तक जाती हैं। XZ+ Dual Tone वेरिएंट की कीमत लगभग 13.14 रूपये हैं। यह इसका एक्स-शोरूम प्राइस हैं। बैटरी और मोटर पर 8 साल / 1.6 लाख किमी वारंटी मिल जाती हैं।

इसका पिकअप बहुत अच्छा है। कम्‍फर्ट को लेकर भी कोई शिकायत नहीं है। राइड क्वालिटी भी अच्छी है। टाटा टिगॉर ईवी 5 सीटर कार है। मोबाइल ऐप के माध्यम से हम सारी जानकर ले सकते हैं। जैसे बैटरी प्रतिशत, रेंज, डोर ओपन, लॉक अलर्ट आदि। व्हीलबेस 2450 मिमी, ग्राउंड क्लीयरेंस 172 मिमी अनलेडेड, कर्ब वेट 1235 किग्रा है।

इस कार में अलॉय व्हील्स, रियर एडजस्टेबल हेडरेस्ट जैसे फीचर्स नहीं है। इसके रिवर्स कैमरे की क्वालिटी इतनी अच्छी नहीं है। टाटा टिगॉर इलेक्‍ट्रिक कार होने के कारण यह प्योर साइलेंट कार हैं। बाहर जाने पर ऐसी ऑन रहे तब ही थोड़ी आवाज इसमें से आती है। टाटा की इस इलेक्ट्रिक कार में 316 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है। बूट स्पेस में स्पेयर व्हील देने से स्पेस की कमी हो गई हैं। यदि आप ज्यादा लाउड नहीं सुनते हैं तो इसके स्‍पीकर का साउंड अच्छा आता है। बेस अच्छा सुनाई देता है।

अब इंडिया में बहुत से चार्जिंग स्टेशन लग गऐ है और तेजी से लग भी रहे हैं, तो आप कहीं भी आसनी से चार्ज कर सकते हैं। हाईवे में भी कई चार्जिंग प्‍वाइंट मिल जाते हैं।

यदि आप Tata Tigor Electric Car को खरीदना चाहते है तो आप ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बुक कर सकते हैं। आप इसे Tata Motors के शोरूम के माध्यम से भी खरीद सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *