यह अर्थ एनर्जी की इलेक्ट्रिक स्कूटर है। अर्थ एनर्जी ईवी ने भारत में नया स्टाइलिश दिखने वाला आधुनिक इलेक्ट्रिक स्कूटर ग्लाइड प्लस लॉन्च किया है। अर्थ एनर्जी ईवी ग्लाइड प्लस इलेक्ट्रिक स्कूटर उन लोगों के लिए एकदम सही है जो स्टाइलिश और आधुनिक इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ शून्य कार्बन उत्सर्जन पर स्विच करना चाहते हैं। जानते है Earth Energy EV Glyde Plus की कीमत, फीचर्स, स्पेसीफिकेशन, रेंज, टॉप स्पीड, मोटर, बैटरी, कलर, मोड और भी अन्य जानकारी।

Table of Contents
ग्लाइड प्लस फीचर्स | Glyde Plus Features
अर्थ एनर्जी ग्लाइड प्लस इलेक्ट्रिक स्कूटर शानदार लुक और कई फीचर्स के साथ आती है। आकर्षक रंग विकल्प, बेहतरीन हैंडलिंग, एंटी थेफ्ट प्रोटेक्शन, फास्ट चार्जिंग ऑप्शन के साथ यह स्कूटर आती है। अर्थ एनर्जी ग्लाइड प्लस इलेक्ट्रिक स्कूटर का लुक शानदार हैं।
अर्थ एनर्जी ईवी ग्लाइड प्लस इंटरनेट से जुड़ने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर है। जिसमे लाइव लोकेशन फंक्शन, इलेक्ट्रिक स्कूटर ट्रैकिंग और राइड स्टैटिस्टिक्स फंक्शन जैसे एडवांस कनेक्टिविटी फंक्शन हैं। इसे मोबाइल ऐप के माध्यम से स्मार्टफोन से जोड़ा जा सकता है। मोबाइल चार्जिंग पोर्ट, लंबी आरामदायक सीट जैसी कई सुविधाओं के साथ यह आता है।
लाइट, ब्रेक, सस्पेंशन | Light, Brake, Suspension
अर्थ एनर्जी ईवी ग्लाइड प्लस में डिजाइन के मामले में आकर्षक दिखने वाला स्पोर्टी एलईडी हेडलाइट सेटअप हैं। जिसे हेंडल पर ही दिया गया हैं। साथ ही इसमें आकर्षक दिखने वाला आधुनिक शार्प बॉडी पैनल, हैंडल माउंटेड एलईडी टर्न इंडिकेटर लाइट, स्टाइलिश एलईडी टेललाइट और आकर्षक रियरव्यू मिरर हैं।
अर्थ एनर्जी ईवी ग्लाइड प्लस इलेक्ट्रिक स्कूटर सुरक्षा के उद्देश्य से स्टेंर्डड ब्रेकिंग सिस्टम के साथ फ्रंट व्हील पर डिस्क ब्रेक सेटअप और रियर व्हील पर समान डिस्क ब्रेक सेटअप दिया गया है। इसमें रीजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम भी देखने को मिलता है। यह ई-स्कूटर स्टाइलिश अलॉय व्हील और ट्यूबलेस टायर के साथ आती हैं।
ग्लाइड प्लस मोटर | Glyde Plus Motor
Earth Energy EV Glyde Plus इलेक्ट्रिक स्कूटर में 4.2 किलोवाट आवर की बीएलडीसी मोटर मिलती है। जिससे 103 न्यूटन मीटर टार्क मिलता है। इसमें बेल्ट ड्राइव मोटर का यूज किया गया हैं। यह 3.2 पीएस का मैक्सिमम पावर जनरेटर करेगी।
ग्लाइड प्लस बैटरी | Glyde Plus Battery
अर्थ एनर्जी ईवी ग्लाइड प्लस में 52 एम्पियर अवर की लिथियम-आयन बैटरी पैक सेटअप दिया गया है।
ग्लाइड प्लस चार्जर | Glyde Plus Charger
अर्थ एनर्जी ईवी ग्लाइड प्लस में फास्ट चार्जिंग की सुविधा दी गई हैं। फास्ट चार्जर का उपयोग करके बैटरी पैक सेटअप को केवल 40 मिनट में 0-80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। जबकि नॉर्मल चार्जिंग से चार्ज करने पर यह लगभग ढ़ाई से तीन घंटे में फुल चार्ज होती हैं।
ग्लाइड प्लस डिस्पले | Glyde Plus Display
अर्थ एनर्जी ईवी ग्लाइड प्लस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ आता है। यह 5 इंच का एक non-touch डिजिटल डिस्पले है, जोकि होरिजेंटल नहीं, वर्टिकल है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर की महत्वपूर्ण जानकारी जैसे स्पीडोमीटर, ट्रिप मीटर, क्लॉक, लो बैटरी इंडिकेटर जैसे फंक्शन दिखाता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में कॉल कनेक्टिविटी, मैप, ट्रैकिंग और राइड स्टैटिस्टिक्स फंक्शन जैसे एडवांस कनेक्टिविटी फंक्शन हैं।
ग्लाइड प्लस कलर | Glyde Plus Color
अर्थ एनर्जी ईवी ग्लाइड प्लस पांच रंगो में उपलब्ध हैं: स्कारलेट रेड, मिडनाइट ब्लू, फॉरेस्ट ग्रीन, सिंपल व्हाइट, अर्ल ग्रे। डुएल टोन कलर ऑप्शन इस स्कूटर में है।
ग्लाइड प्लस मोड | Glyde Plus Mode
अर्थ एनर्जी ईवी ग्लाइड प्लस इलेक्ट्रिक स्कूटर में तीन राइडिंग मोड मिलते हैं।
ग्लाइड प्लस रेंज | Glyde Plus Range
अर्थ एनर्जी ईवी ने प्रभावशाली लंबी राइडिंग रेंज की पेशकश किया है। ग्लाइड प्लस इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंगल फुल-बैटरी चार्ज में 100 किमी प्रति चार्ज की रेंज देती है। यह रेंज राइडिंग स्थितियों पर निर्भर करती है।
ग्लाइड प्लस स्पीड | Glyde Plus Speed
अर्थ एनर्जी ईवी ग्लाइड प्लस इलेक्ट्रिक स्कूटर से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड मिलने वाली हैं।
ग्लाइड प्लस वारंटी | Glyde Plus Warranty
अर्थ एनर्जी ईवी ग्लाइड प्लस इलेक्ट्रिक स्कूटर में हमें तीन साल की वारंटी मिलती है।
- हीरो की डबल बैटरी वाली इलेक्ट्रिक स्कूटर
- स्मार्टेस्ट और अफॉर्डेबल बाउंस इंफिनिटी ई1 इलेक्ट्रिक स्कूटर
- भारत की बेस्ट 3 बेस्ट इलेक्ट्रिक साइकिल
- रामटेक में भगवान राम से जुड़ी कहानी
ग्लाइड प्लस कीमत | Glyde Plus Price
अर्थ एनर्जी ईवी ग्लाइड प्लस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत लगभग 98,175 रूपये है।
ग्लाइड प्लस बुकिंग | Glyde Plus Booking
यदि आप अर्थ एनर्जी ईवी ग्लाइड प्लस इलेक्ट्रिक स्कूटर को बुक करना चाहते हैं तो आप इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 999 रूपये में बुक कर सकते हो।
अर्थ एनर्जी ईवी ग्लाइड प्लस इलेक्ट्रिक स्कूटर से 100 किलोमीटर चलने पर लगभग आपको इसमें 12 से 15 रूपये तक का खर्चा आने की उम्मीद है। यह राज्यों के यूनिट चार्ज पर निर्भर करता हैं। इसका कर्ब वेट 140 किलोग्राम है और ग्रेडेबिलिटी 12° हैं। यह भारत के प्रत्येक सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशन के अनुकूल हैं।
अर्थ एनर्जी ईवी ग्लाइड प्लस इलेक्ट्रिक स्कूटर का मुकाबला भारत में बजाज चेतक, बेनलिंग ऑरा, टीवीएस आईक्यूब, एथर 450 जैसी इलेक्ट्रिक स्कूटर से हैं।