औरेटा इंफिनिटी इलेक्ट्रिक साइकिल | Aurita bikes infinity Electric Cycle

औरेटा इंफिनिटी इलेक्ट्रिक साइकिल | Aurita bikes infinity Electric Cycle

औरेटा इंफिनिटी इलेक्ट्रिक साइकिल अन्य इलेक्ट्रिक साइकिल की तुलना में काफी अलग और बेहतरीन है। इसके फीचर्स और डिजाइन देख कर आप भी यह मान जाएंगे। यह साइकिल देखने में जरूर छोटा दिखता है। लेकिन चलाने में कंफर्टेबल महसूस होता है। इसका डिजाइन यूनिक है। जानिए Aurita bikes infinity Electric Cycle की कीमत, रेंज, फीचर्स, स्‍पेसिफिकेशन, बैटरी, मोटर, टॉप स्‍पीड आदि के बारे में।

वैसे तो Aurita bikes infinity सिंगल स्पीड इलेक्ट्रिक साइकिल है, लेकिन इसे सेवन स्पीड गियर्स में भी अपग्रेड किया जा सकता है।

  • औरेटा इंफिनिटी इलेक्ट्रिक साइकिल | Aurita bikes infinity Electric Cycle
  • औरेटा इंफिनिटी इलेक्ट्रिक साइकिल | Aurita bikes infinity Electric Cycle
  • औरेटा इंफिनिटी इलेक्ट्रिक साइकिल | Aurita bikes infinity Electric Cycle
  • औरेटा इंफिनिटी इलेक्ट्रिक साइकिल | Aurita bikes infinity Electric Cycle
  • औरेटा इंफिनिटी इलेक्ट्रिक साइकिल | Aurita bikes infinity Electric Cycle
  • औरेटा इंफिनिटी इलेक्ट्रिक साइकिल | Aurita bikes infinity Electric Cycle
  • Aurita bikes infinity Electric Cycle
  • Aurita bikes infinity Electric Cycle

औरेटा इंफिनिटी हेडलाइट | Aurita Infinity Headlight

औरेटा इंफिनिटी इलेक्ट्रिक साइकिल में फ्रंट में हेडलाइट दिया गया है। इसमे एक टेल लाइट भी दी गई है। यह साइकिल की बैटरी से ही कनेक्टेड है। फ्रंट और रियर दोनो मे डिस्‍क ब्रेक दिये गये हैं।

यह इलेक्ट्रिक साइकिल दिखने में तो छोटी है। लेकिन 130 किलोग्राम तक का वजन ले सकती है। यह चलाने में आसान और सुविधाजनक है। इसका हैंडल कर्व में है। इसके फ्रंट और रियर में सामान रखने के लिए बास्‍केट आती है। आप चाहे तो रियर में सीट भी लगवा सकते है।

क्लिक करें–Headphone और Earphones का शानदार कलेक्‍शन-जरूर देखें

औरेटा इंफिनिटी डिस्प्ले | Aurita Infinity Display

औरेटा इंफिनिटी इलेक्ट्रिक साइकिल में एलईडी डिस्‍प्‍ले भी दिया गया हैं। जिसमें बैटरी लेवल इंडिकेशन और पेडल असिस्ट लेवल जैसे फीचर्स हैं।

औरेटा इंफिनिटी मोटर | Aurita Infinity Motor

औरेटा इंफिनिटी इलेक्ट्रिक साइकिल में 250 वॉट की ब्रशलेस डीसी हब मोटर दी गई हैं। यह मोटर रियर में दी गई हैं। मोटर का टॉर्क 45 न्‍यूटन मीटर हैं। इसमें गियर्ड हब मोटर लगाई गई है।

औरेटा इंफिनिटी बैटरी | Aurita Infinity Battery

औरेटा इंफिनिटी इलेक्ट्रिक साइकिल में 8.7 एंपियर की अवर की रिमूवेवल लिथियम आयन बैटरी लगी है। 400 वॉट अवर, 550 वॉट अवर, 700 वॉट अवर, 850 वॉट अवर तक और 11.6 एंपियर अवर, 14.5 एंपियर अवर, 17.4 एंपियर अवर और 34.8 एंपियर अवर के बैटरी वेरिएंट्स भी अवेलेबल है। इन बैटरी वेरिएंट्स के साथ अपग्रेड करने की सुविधा हैं। जो इसे बहुत अच्‍छी रेंज प्रोवाइड करते हैं। पोर्टेबल एल्यूमीनियम बैटरी केस दिया गया हैं।

औरेटा इंफिनिटी रेंज | Aurita Infinity Range

45 किलोमीटर, 60 किलोमीटर , 75 किलोमीटर और 90 किलोमीटर इसकी एक अनुमानित रेंज हैं। अतिरिक्त बैटरी पैक के साथ 2 गुना बैटरी पैक के साथ यह 180 किमी तक जा सकती हैं। यह चालक और राइडिंग कन्‍डीशन पर निर्भर करता हैं। विभिन्‍न मापदंडों पर यह भिन्न होता है।

औरेटा इंफिनिटी चार्जर | Aurita Infinity Charger

औरेटा इंफिनिटी इलेक्ट्रिक साइकिल में 3 एम्‍पियर और 5 एम्‍पियर के साथ अपग्रेड करने योग्य चार्जर होता हैं। इसका चार्जिंग समय लगभग 3.5 घंटे और बैटरी लाइफ लगभग 1000 चार्ज साइकिल होती हैं।

औरेटा इंफिनिटी गति | Aurita Infinity Speed

औरेटा इंफिनिटी इलेक्ट्रिक साइकिल 25 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड प्रदान करती है।

औरेटा इंफिनिटी फीचर्स | Aurita Infinity Features

इसकी वायरिंग आईपी 65 वाटर प्रूफ हैं। ब्रेक लगाते समय इसमें इलेक्ट्रॉनिक कट-ऑफ हो जाता हैं। एंटी थेफ्ट लॉक, पेडल असिस्ट, इलेक्ट्रिक थ्रोटल मोड, एलसीडी डिस्पले जैसे बहुत ही अट्रैक्टिव फीचर इस इलेक्ट्रिक साइकिल में मौजूद है। इसमे की स्टार्ट का ऑप्शन है और ई ब्रेक दिए गए हैं। जिसे दबाते ही मोटर कटऑफ हो जाती है। इसकी सीट काफी सॉफ्ट और थिक है। सीट ऊंचाई एडजस्‍टेबल है। जिससे पैडल करते समय फलेक्‍सिबिलिटी मिलती है। रियर पैसेंजर के लिए दोंनो साइड फुटरेस्ट भी दिए गए हैं। इसका सस्पेंशन इंडियन रोड को अच्छे से सहन कर लेता है। हैंडल बार तक वाइब्रेशन को नहीं आने देता है। इस इलेक्ट्रिक साइकिल को बहुत ही व्यावहारिक रूप से और सोच-समझकर डिज़ाइन किया गया है। चढाई पर भी आसनी से चढ़ जाती है। सामान बहुत ज्यादा न हो तो। इसका साइड स्‍टेंड सेंटर्ड है, जोकि वजन रखे होने पर भी साइकिल को मिस बैलेंस नहीं होने देता। कार्बन स्टील फ्रेम मटेरियल और स्पोक 12G स्टेनलेस स्टील हैं।

इस इलेक्‍ट्रिक सा‍इकिल का वजन बैटरी को छोड़कर 25 किलोग्राम हैं। इसकी कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए फ्रंट रैक, बास्केट, रियर रैक, पैनियर बैग, रियर सीट पैड, ग्रोसरी बैग और चाइल्ड सीट के साथ आसानी से एक्सेस किया जा सकता है।

Smart Door Lock with Bluetooth Mobile App, Fingerprint, RFID Card, PIN, OTP and Manual Key Access

औरेटा इंफिनिटी वारंटी | Aurita Infinity Warranty

औरेटा इंफिनिटी इलेक्ट्रिक साइकिल के फ्रेम के लिए 2 साल और इलेक्ट्रिक मोटर, बैटरी, अन्य इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स, बाइक के पुर्जे और एक्सेसरीज के लिए 1 साल की गारंटी मिलती हैं।

औरेटा इंफिनिटी कीमत | Aurita Infinity Price

औरेटा इंफिनिटी इलेक्ट्रिक साइकिल की कीमत 40000 रूपये से 71000 रूपये तक वेरी करती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *