रिवॉल्ट आरवी300 vs रिवॉल्ट आरवी400 तुलना | Revolt RV400 vs Revolt RV300 Comparison

रिवॉल्ट आरवी300 vs रिवॉल्ट आरवी400 तुलना | Revolt RV300 vs Revolt RV400 Comparison

रिवोल्‍ट आरवी 400 और रिवोल्‍ट आरवी 300 यह दोनों एक ही कंपनी की इलेक्ट्रिक बाइक है। दोनों की तुलना कर जानते हैं इन दोनों में से कौन सी बेहतर है किसकी रेंज ज्यादा है और किसका पॉवर और परफार्मेंस अच्‍छा हैं। Revolt RV300 vs Revolt RV400 Comparison

RV300 vs RV400 Design

Revolt RV300 और RV400 दोनों का लुक स्‍पोर्टी हैं। दोनों ज्‍यादा अलग नहीं दिखती हैं। देखने में दोनों इलेक्‍ट्रिक बाईक भी नहीं लगती हैं। एलईडी डीआरएल के साथ हेक्सागोनल एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप और एलईडी टेललाइट के साथ दोनों आती हैं। इंडिकेटेड भी एलईडी हैं। दोनों ही गाड़ी बहुत शानदार है।

कलर की बात करें तो Revolt RV300 दो कलर ऑप्शन में मिल जाती हैं: नियॉन ब्लैक और स्मोकी ग्रे। वहीं RV400 कॉस्मिक ब्लैक और रिबेल रेड रंगों के साथ उपलब्ध है। यह दोनों ही कलर बहुत शानदार लगते हैं। RV300 पर एल्यूमीनियम स्विंगआर्म की कमी भी RV300 को RV400 से अलग करने में मदद करती है।

RV300 vs RV400 Riding Mode

मोड बात करें की तो इन दोनों ही बाइक्स में तीन मोड मिलते हैं- इकोनामी मोड, नार्मल मोड और स्पोर्ट्स मोड।

RV300 vs RV400 Power

Revolt RV300 में 2.7 kWh की लिथियम आयन रिमूवेबल बैटरी का उपयोग किया गया है, जोकि 1.5 kW की हब मोटर को पावर देती है। Revolt RV400 में 3.24 kWh की लिथियम आयन रिमूवेबल बैटरी का उपयोग किया गया है, जोकि 3 kW की मिड ड्राइव मोटर को पावर देती है। यह 170 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करती है। चार्जिंग की बात करें तो RV300 जीरो से 75 प्रतिशत लगभग 3 घंटे में और 0 से 100 फीसदी चार्ज होने में लगभग 4.2 घंटे का समय लेती हैं। RV400 जीरो से 75% लगभग तीन घंटे में और 0 से 100 प्रतिशत तक चार्ज होने में लगभग 4.5 घंटे का समय लेती हैं। 0 से 75 परसेंट दोनों सेम टाइम पर तथा 0 से 100 परसेंट चार्ज होने में आरवी 400 ज्यादा टाइम लेती है। हब ड्राइव का मतलब यह है कि पिछले पहिए पर डायरेक्ट मोटर कनेक्ट होती है। वही mid-ड्राइव में बीच में मोटर होती है, जहां पेट्रोल बाइक में इंजन होता हैं। बेल्ट के द्वारा यह पहिए से कनेक्ट होती है।

RV300 की टॉप-स्पीड 65 किमी/घंटा है। यह लगभग 180 किमी/चार्ज की अधिकतम राइडिंग रेंज प्रदान करती है। RV400 की टॉप-स्पीड 85 किमी/घंटा हैं। यह लगभग 150 किमी/चार्ज की राइडिंग रेंज प्रदान करती है।

RV300 Range and Top Speed

RV300 में इको मोड पर 25 किमी/घंटा की टॉप स्‍पीड और 180 किमी/चार्ज की रेंज, नार्मल मोड पर 45 किमी/घंटा की टॉप स्‍पीड और 110 किमी/चार्ज की रेंज, स्पोर्ट्स मोड पर 65 किमी/घंटा की टॉप-स्पीड और 80 किमी/चार्ज की रेंज मिल जाती हैं।

RV400 Range and Top Speed

RV400 में इको मोड पर 45 किमी/घंटा की टॉप स्‍पीड और 150 किमी/चार्ज की रेंज, सामान्य मोड पर 65 किमी/घंटा की टॉप स्‍पीड और 100 किमी/चार्ज की रेंज, स्‍पोर्टस मोड पर 85 किमी/घंटा की टॉप स्‍पीड और 80 किमी/चार्ज की रेंज मिल जाती हैं।

यदि आपको रेंज अधिक चाहिए तो आप rv300 ले सकते हैं और यदि आपको अच्छी पावर और परफॉर्मेंस चाहिए तो आप rv400 के साथ जा सकते हैं।

RV300 vs RV400 Dimensions

InfoRV400RV300
Brakes FrontDiscDisc
Brakes RearDiscDisc
Braking TypeCombi Brake SystemCombi Brake System
Tyre SizeFront 90/80-17, Rear 120/80-17Front :–90/80-17, Rear :-110/80-17
Wheel SizeFront :-431.8 mm,Rear :-431.8 mmFront :-431.8 mm,Rear :-431.8 mm
Tyre TypeTubelessTubeless
Wheels TypeAlloyAlloy
Wheelbase1350 mm1320 mm
Ground Clearance215 mm225 mm
Kerb Weight108 Kg101 Kg
Load carrying capacity150 kg150 kg
Seat Height826mm814mm
रिवॉल्ट आरवी300 vs रिवॉल्ट आरवी400 तुलना | Revolt RV400 vs Revolt RV300 Comparison

इन आंकड़ों से, हम देख सकते हैं कि RV300 का ग्राउंड क्लीयरेंस भी अधिक है, जो इसे और अधिक व्यावहारिक बनाता है। दोनों ही गाड़ियों के फ्रंट टायर सेम साइज के आते हैं। वजन की बात करें तो rv300 में 101 किलोग्राम का वजन होता है और RV400 108 किलोग्राम का वेट हैं। दोनों ही गाड़ी लाइट वेटेड है और ग्राउंड क्लीयरेंस भी काफी अच्छा है।

RV300 vs RV400 Features

RV300 और RV400 दोनो इलेक्‍ट्रिक बाइक में एलसीडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। स्पीडोमीटर, ट्रिप मीटर, बैटरी स्‍टेटस, राइडिंग रेंज, मोड आदि सभी आवश्यक जानकारी इससे हमें मिल जाती है। रिवोल्ट ऐप के जरिए बहुत से फीचर्स मिल जाते है। जियो-फेंसिंग, नजदीकी स्वैप स्टेशन ढूंढना, जीपीएस, बाइक लोकेशन जैसे शानदार फीचर्स हैं। RV400 में एक रिमोट कंट्रोल की मिलती है, जबकि RV300 में केवल एक नार्मल की मिलती है।

rv400 में मिलने वाली रिमोट की में लॉक-अनलॉक, रिमोट ऑन बटन मिल जाती हैं। आर्टिफिशियल साउंड सिस्टम भी इसमें हैं। जिससे आप चार प्रकार के साउंड सेट कर सकते हैं। जिससे आपको ऐसा लगता है कि आप इंजन वाली बाइक चला रहे हैं। आरवी 300 में यह सुविधा नहीं है। लेकिन आप कुछ एक्स्ट्रा चार्ज देकर यह ऐड ऑन करवा सकते हैं।

RV300 vs RV400 Price

रिवोल्ट RV400 की कीमत लगभग 1.24 लाख रुपये से शुरू होती है। Revolt RV300 की कीमत लगभग 94,999 रुपये हैं। विभिन्‍न शहरों और सब्सिडी के आधार पर कीमतों में परिवर्तन होते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *