जॉय ई बाइक ग्लोब रिव्‍यू, कीमत, फीचर्स | Joy e-bike Glob Review, Price, Features

जॉय ई बाइक ग्लोब रिव्‍यू | Joy e-bike Glob Review

ग्लोब जॉय ई-बाइक का एक इलेक्ट्रिक स्कूटर है। अपनी अनूठी डिजाइन और नवीन तकनीक के साथ ग्लोब बेहद स्मार्ट स्‍कूटर है। लिथियम-आयन बैटरी द्वारा संचालित यह ई-स्‍कूटर शून्य उत्सर्जन पैदा करता है और पर्यावरण प्रदूषण के साथ पेट्रोल पर होने वाले खर्च से भी बचाता हैं। ग्लोब ई-स्कूटर एक बिल्कुल नया स्टाइलिश स्‍कूटर है। पर्यावरण के अनुकूल, ग्लोब जॉय ई-बाइक आकर्षक डिजाइन और सुपर स्मार्ट तकनीक तथा आनंदमयी सवारी सुनिश्चित करती है। जानते है इस पावरफुल Joy e-bike Glob की कीमत, फीचर्स, स्‍पेसिफिकेशन, रिव्‍यू, रेंज, मोड, मोटर, बैटरी, माइलेज, कलर, इमेज, टॉप स्‍पीड, वारंटी आदि के बारे में सारी जानकारी।

  • जॉय ई बाइक ग्लोब रिव्‍यू, कीमत, फीचर्स | Joy e-bike Glob Review, Price, Features
  • जॉय ई बाइक ग्लोब रिव्‍यू, कीमत, फीचर्स | Joy e-bike Glob Review, Price, Features
  • जॉय ई बाइक ग्लोब रिव्‍यू, कीमत, फीचर्स | Joy e-bike Glob Review, Price, Features
  • जॉय ई बाइक ग्लोब रिव्‍यू, कीमत, फीचर्स | Joy e-bike Glob Review, Price, Features
  • जॉय ई बाइक ग्लोब रिव्‍यू | Joy e-bike Glob Review
  • जॉय ई बाइक ग्लोब रिव्‍यू | Joy e-bike Glob Review
  • जॉय ई बाइक ग्लोब रिव्‍यू | Joy e-bike Glob Review

ग्लोब फीचर्स | Glob Features

जॉय ई-बाइक ग्लोब में कई खास फीचर्स हैं। रिवर्स असिस्ट, कीलेस ऑपरेशन, सुरक्षा, सुविधा, रिमोट लॉकिंग, यूएसबी मोबाइल चार्जिंग पोर्ट, रिमोट कंट्रोल की और एलईडी लाइटिंग जैसी उन्नत सुविधाओं के साथ यह आता हैं।

क्लिक करें- Car Back Seat Headrest Hanger Space Saver for Wallet, Bags

सस्‍पेंशन, टायर, ब्रेक | Suspension, Tire, Brake

एक अच्छा सस्पेंशन सिस्टम आपके वाहन का एक अत्यंत महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। इसलिए, ग्लोब हाइड्रोलिक सस्पेंशन के साथ आता है। यह सुनिश्चित करने के लिए कि आपको आरामदायक ड्राइविंग का अनुभव हो। साथ ही इसका रिएक्शन टाइम तेज होता है और इससे सड़क हादसों को रोकने में मदद मिलती है। सस्‍पेंशन ड्राइव को स्‍मूद बनाते हैं।

जॉय ई-बाइक ग्लोब के फ्रंट में टेलीस्कोपिक फोर्क टाइप सस्पेंशन दिया गया हैं। रियर साइड में डुअल एडजस्टेबल शॉक एब्जॉर्बर दिये गये हैं।

ग्लोब जॉय ई-बाइक में पहियों की एक असाधारण जोड़ी है। इसमें खूबसूरत अलॉय व्‍हील और 10 इंच के ट्यूबलेस टायर दिए गए हैं। इसका आउट-ऑफ-द-बॉक्स डिज़ाइन राइडिंग को और अधिक मज़ेदार बनाता है। फ्रंट और रियर दोनों में डिस्क ब्रेक है।

जॉय ई-बाइक ग्लोब के आयाम हैं; 1800 मिमी लंबाई, 460 मिमी चौड़ाई और 1100 मिमी ऊँचाई। चालक और पीछे की सवारी दोनों आराम से बैठकर इसका आनंद ले सकते हैं।

जॉय ई-बाइक ग्लोब में एक एप्रन माउंटेड हेडलाइट और गोल रियर-व्यू मिरर आता हैं। इसमें हेडलाइट बॉडी में दिया गया है, जो कि राउंड शेप में हैं। इसका टेल लाइट और इंडिकेटर का डिजाइन भी काफी अच्छा है। फ्रंट में एलइडी लाईट हैं।

ग्लोब कलर | Glob Color

जॉय ई-बाइक ग्लोब चार आकर्षक रंगो में उपलब्‍ध है: सफेद-ग्रे, काला, नीला।

ग्लोब डिस्‍प्‍ले | Glob Display

जॉय ई-बाइक ग्लोब में कलरफुल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया हैं। जिसमें स्पीडोमीटर, ऑडोमीटर, बैटरी स्टेटस, मोड जैसी सभी जरूरी जानकारी देखने को मिल जाती है।

ग्लोब मोटर | Glob Motor

जॉय ई-बाइक ग्लोब में 250 वाट की बीएलडीसी मोटर दी गई हैं। यह ड्राइव मोटर हैं। मोटर वाटरप्रूफ हैं। 60 वोल्‍ट का कंट्रोलर दिया गया हैं।

क्लिक करें- केबल वायर होल्डर

ग्लोब बैटरी | Glob Battery

जॉय ई-बाइक ग्लोब में 60V 24Ah NMC / 48V 24Ah LFP / 48V 26Ah NMC की बैटरी हैं। इसमें लिथियम आयन बैटरी आती हैं। (NMC / LFP) डिटैचेबल हैं। अर्थात् आप इसे निकालकर अपने घर या कार्यालय में ले जाकर चार्ज कर स‍कते हैं।

ग्‍लोब में 6 amp का स्मार्ट चार्जर मिलता है। जोकि ओवर वोल्टेज, टेम्परेचर और शॉर्ट सर्किट प्रोटेक्शन की सुविधा के साथ आता हैं। बैटरी को जीरो से फुल चार्ज होने में लगभग 3 से 3.5 घंटे लग जाते हैं।

ग्लोब मोड, रेंज | Glob Mode, Range

जॉय ई-बाइक ग्लोब में तीन ड्राइविंग मोड मिलते हैं। ग्लोब एक सिंगल फुल चार्ज में लगभग 60 किमी/चार्ज की रेंज मिल जाती हैं।

ग्लोब स्‍पीड | Glob Speed

जॉय ई-बाइक ग्लोब की टॉप स्‍पीड 25 किलोमीटर/आवर की हैं।

अन्‍य पढ़े-

ग्‍लोब की लोडिंग क्षमता 140 किग्रा और कर्ब वेट 67 किग्रा हैं। इसके बूट स्पेस में बैटरी दी गई है। यहीं पर एक एमसीबी दी गई है। बैटरी निकालने से पहले इसे ऑफ कर लेना चाहिए।

इसमें ग्रैब रेल मिल जाता है, जोकि पीछे बैठने वाले को आरामदायक सवारी का अनुभव देता हैं। हैंडल के दोनों साइड हॉर्न की बटन मिल जाती है। मिडिल एरिया में ग्लब बॉक्स दिया गया है और एक हुक भी दिया गया है। यूएसबी मोबाइल चार्जिंग पोर्ट भी यही पर हैं। जोकि ऑन-ऑफ स्विच के साथ दिया गया हैं। इसकी सहायता से आप चलते-फिरते आसानी से अपना मोबाइल चार्ज कर सकते हैं। इसके साथ रिमोट कंट्रोल की मिलती है। जिसमें लॉक बटन, अनलॉक बटन, अलार्म बटन और ऑन बटन है। ऑन बटन को प्रेस करने पर बाइक स्‍टार्ट हो जाती हैं।

ग्लोब वारंटी | Glob Warranty

जॉय ई-बाइक ग्लोब की बैटरी पर 2 साल की वारंटी मिलती है। इसके मोटर तथा कंट्रोलर पर 1 साल की वारंटी है।

ग्लोब कीमत | Glob Price

जॉय ई-बाइक ग्लोब की कीमत लगभग 73500 रूपये है। विभिन्‍न शहरों और सब्सिडी के आधार पर कीमत में परिवर्तन होता हैं। आप जब भी लेने जाए तो डीलर से सब्सिडी के बारे मे अच्‍छे से पता कर लें। ग्‍लोब में लाइसेंस और रजिस्‍ट्रेशन की आवश्‍यकता नहीं होती हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *