महिंद्रा ट्रियो ई रिक्शा कीमत, स्पेसिफिकेशन, फीचर्स | Mahindra Treo E Rickshaw Price, Specification, Features

महिंद्रा ट्रियो ई रिक्शा कीमत, स्पेसिफिकेशन, फीचर्स | Mahindra Treo E Rickshaw Price, Specification, Features

महिंद्रा ने अपना किफायती इलेक्ट्रिक ऑटो लांच कर दिया है। यह इलेक्‍ट्रिक इ-रिक्‍शा होने के कारण पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता और पेट्रोल-डीजल का खर्च भी बचाता है। ट्रांसपोर्ट का बिजनेस करने वालो की इसमें अच्‍छी बचत होती है। महिंद्रा ट्रियो आपके व्यवसाय के लिए एक उपयुक्‍त वाहन है। इसका डिजाइन और कलर संयोजन हर किसी को पसंद आ जाता हैं। जानते है महिंद्रा ट्रियो Mahindra Treo E Rickshaw ई रिक्शा की कीमत, फीचर्स, स्‍पेसिफिकेशन, माइलेज, इमेज, टॉप स्‍पीड, बैटरी, मोटर, मोड, रिव्यू आदि के बारे में सारी जानकारी।

भारतीय सड़क और परिचालन स्थितियों के लिए अनुकूल यह पूर्ण इलेक्ट्रिक और मजबूत यात्री ऑटो-रिक्शा है। ट्रेओ आधुनिक, स्टाइलिश डिजाइन, बेहतर गुणवत्ता, शक्तिशाली मोटर और लंबे समय तक चलने वाली बैटरी, चार्ज करने में आसान और उपयोग में काफी सरल है।

महिंद्रा ट्रियो कम रखरखाव वाला लिथियम-आयन बैटरी से चलने वाला थ्री व्हीलर हैं। इसे चलाना बहुत आसान है। शोर-रहित, कंपन-मुक्त, आरामदायक सवारी, ड्राइवर के साथ-साथ यात्रियों को भी थकान-मुक्त सफर का अनुभव देती है। एर्गोनॉमिक रूप से डिज़ाइन किया गया ब्रेक पेडल सहज ब्रेकिंग प्रदान करता है।

Click- Scratch Repair Pen मिटाए वाहन के स्‍क्रेच

  • महिंद्रा ट्रियो ई रिक्शा कीमत, स्पेसिफिकेशन, फीचर्स | Mahindra Treo E Rickshaw Price, Specification, Features
  • महिंद्रा ट्रियो ई रिक्शा कीमत, स्पेसिफिकेशन, फीचर्स | Mahindra Treo E Rickshaw Price, Specification, Features
  • महिंद्रा ट्रियो ई रिक्शा कीमत, स्पेसिफिकेशन, फीचर्स | Mahindra Treo E Rickshaw Price, Specification, Features
  • महिंद्रा ट्रियो ई रिक्शा कीमत, स्पेसिफिकेशन, फीचर्स | Mahindra Treo E Rickshaw Price, Specification, Features
  • महिंद्रा ट्रियो ई रिक्शा कीमत, स्पेसिफिकेशन, फीचर्स | Mahindra Treo E Rickshaw Price, Specification, Features
  • महिंद्रा ट्रियो ई रिक्शा कीमत, स्पेसिफिकेशन, फीचर्स | Mahindra Treo E Rickshaw Price, Specification, Features

महिंद्रा ट्रियो स्‍पेसिफिकेशन | Mahindra Treo Specification

महिंद्रा ट्रियो इ रिक्‍शा में रूफ माउंटेड ग्रैब हैंडल, हैजर्ड इंडिकेटर, ऑफ-बोर्ड चार्जर जैस‍ी कई विशेषताये हैं। फ्रंट एरिया में लॉकेबल ग्लव बॉक्स दिया गया हैं, जिसमें आप जरूरी डॉक्यूमेंट या सामान रखकर इसे लॉक कर सकते हैं। ये इलेक्ट्रिक ऑटो डायरेक्ट ड्राइव ट्रांसमिशन के साथ आता है, जिसका मतलब है कि इसमें कोई गियर और कोई क्लच भी नहीं होगा। महिद्रा का इस तीन पहिया इलेक्ट्रिक ऑटो का परफॉर्मेंस अच्छा हैं।

इसमें सामने की ओर बड़ी सी विंडशील्ड वाइपर के साथ दी गई है। इससे हमें विजिबिलिटी अच्छी मिलती है। वाइपर विंडशील्ड को अच्छी तरह से क्‍लीन करता है तथा विंडशील्‍ड बारिश और धूप से भी बचाती है। इसके दोनों साइड में रियर व्यू मिरर दिया गया है। ड्राइवर के लिए भी काफी स्पेस दिया गया है।

लाइट, टायर, सस्पेंशन | Light, Tire, Suspension

महिंद्रा ट्रियो इ रिक्‍शा में सामने की ओर राउंड शेप में टर्न इंडिकेटर दिए गए हैं। ऑटो के दोनों साइड में हेड लाइट दिये गये हैं। यह हैलोजन लाइट के हेड लाइट हैं। इससे रात्रि में दूर तक आसानी से देखने में मदद मिलती हैं।

महिंद्रा ट्रियो इ रिक्‍शा में 12 इंच के टायर दिए गए हैं। जोकि काफी ड्यूरेबल है और रोड के ऊपर भी इनकी अच्छी स्टेबिलिटी मिल जाती है।

ट्रियो में हाइड्रोलिक ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है। लॉन्ग व्हीलबेस 2073 मिमी के साथ महिंद्रा ट्रियो में अधिक लेग रूम के साथ-साथ सर्वश्रेष्ठ-इन-सेगमेंट आराम प्रदान करता है। व्हील बेस 2073 मिमी, फ्रंट सस्पेंशन हेलिकल स्प्रिंग + डैम्पनर + हाइड्रोलिक शॉक एब्जॉर्बर, सस्पेंशन – लीफ स्पिग के साथ रियर रिजिड एक्सल हैं। ब्रेकिंग के लिए आगे और पीछे हाइड्रोलिक प्रकार के ब्रेक दिए गए हैं।

क्लिक करें- mama earth के बेहतरीन केमिकल फ्री प्रोडक्‍ट

महिंद्रा ट्रियो कलर | Mahindra Treo Color

महिंद्रा ट्रियो इ रिक्‍शा ब्लू और वाइट के कॉन्बिनेशन में बहुत अच्छा दिखाई देता है।

महिंद्रा ट्रियो मोड | Mahindra Treo Mode

महिंद्रा ट्रियो इ रिक्‍शा में तीन मोड दिये गये हैं। फ्रंट मोड, न्यूट्रल मोड और रिवर्स मोड। मोड की बटन भी हैंडल में ही दी गई है। जब इस ऑटो को हम रिवर्स करते हैं तो बजर भी हमें सुनाई देता है। जो कि सुरक्षा की दृष्टि से बहुत अच्छा है।

महिंद्रा ट्रियो इ रिक्‍शा में मोबाइल चार्जिंग पॉइंट भी दिया गया है। 12 वोल्ट का मोबाइल चार्जिंग पोर्ट है। आप अपनी गाड़ी में ही आराम से अपने मोबाइल को चार्ज कर सकते हैं। मोबाइल या अन्य सामान को रखने के लिए भी सामने की ओर स्पेस दिया गया है।

महिंद्रा ट्रियो डिस्प्ले | Mahindra Treo Display

महिंद्रा ट्रियो इ रिक्‍शा डिस्प्ले में हमें सभी जरूरी जानकारियां जैसे कि बैटरी स्टेटस, स्पीडोमीटर, ओडोमीटर, इंडिकेटर, लाइट, मोड जैसे फीचर देखने को मिल जाते हैं। डिस्टेंस टू एम्‍पटी भी देख सकते है। इसका मतलब यह है कि आपकी गाड़ी और कितना चल सकती है, यह पता चल जाता हैं।

ड्रायवर केबिन में रेडियो या एफएम लगाने के लिए स्पेस मिल जाता है। ड्राइवर सीट के साइड में पार्किंग ब्रेक लीवर दिया गया है। जिसे आप आसानी से लगा सकते हैं। बैक सपोर्ट भी इसमें मिलता है। महिंद्रा ट्रेओ में यात्रियों के सफर को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए साइड डोर दिये गये है। स्पेयर व्हील प्रोविजन भी इसमे हैं।

Mahindra Treo में ड्राइवर के साथ तीन अन्य पैसेंजर की बैठने की क्षमता है। स्पेस काफी होने की वजह से पैसेंजर को दिक्कत नहीं होगी। इसमें मेंटेनेंस पर ज्यादा खर्च नहीं है।

महिंद्रा ट्रियो मोटर | Mahindra Treo Motor

महिंद्रा ट्रियो इ रिक्‍शा में 8 किलोवाट का पीक पावर और 42 न्‍यूटन मीटर का पीक टॉर्क मिलता है। जो इसके पिछले पहियों को बेहतर पावर देती है। मोटर आईपी 67 रेटेड हैं। यह मोटर वाटरप्रूफ और डस्‍टप्रूफ है। इसमें डायरेक्ट ड्राइव ट्रांसमिशन है।

महिंद्रा ट्रियो बैटरी | Mahindra Treo Battery

महिंद्रा ट्रियो इ रिक्‍शा में 48 वोल्ट, 7.37 किलेावाट अवर की लिथियम आयन बैटरी दी गई है। यह बैटरी ड्राइवर सीट के नीचे बैटरी कंपार्टमेंट में दी गई है। महिंद्रा ट्रेओ उन्नत लिथियम-आयन तकनीक द्वारा संचालित है। बैटरी के रखरखाव की जरूरत नहीं होती है। बैटरी IP65-रेटेड है, जो कि डस्टप्रूफ और वाटरप्रूफ है।

महिंद्रा ट्रियो चार्जिंग | Mahindra Treo Charging

महिंद्रा ट्रियो इ रिक्‍शा को क्विक चार्ज करना मोबाइल फोन को चार्ज करने जितना ही आसान है। ट्रियो को फुल चार्ज होने में लगभग 3:30 से 4 घंटे लगते हैं। लंच ब्रेक के दौरान एक टॉप-अप पर आप लगभग 20 किमी का अतिरिक्त सफर इससे तय कर सकते है। इसे कहीं भी 15 एम्‍पियर के सॉकेट का प्रयोग कर चार्ज किया जा सकता है, क्योंकि यह पोर्टेबल चार्जर के साथ आता है।

महिंद्रा ट्रियो रेंज | Mahindra Treo Range

महिंद्रा ट्रियो इ रिक्‍शा को एक बार फुल चार्ज करने पर यह 130 किलोमीटर प्रति चार्ज (सामान्य ड्राइविंग रेंज) की रेंज देता है। वैसे इसकी प्रमाणित रेंज 141 किमी है। Mahindra TREO रेंज में भी बेहतर इ-रिक्‍शा है।

क्लिक करें- घर के लिए Electronic Locker- जरूर देखें

पैसेंजर कंपार्टमेंट में सेफ्टी के परपस से गेट भी दिया गया है। पकड़ने के लिए बेल्ट भी दिए गए हैं। पीछे की ओर देखने के लिए ट्रांसपेरेंट विंडो भी दिया गया है। जब हम गाड़ी रिवर्स करते हैं तब यह बहुत काम आता है। रूफटॉप भी इसमें दिया गया है, जोकि पूरे साल हर मौसम से सुरक्षा प्रदान करता है। इसमें ड्राइवर और पैसेंजर्स की सुविधा का भी ध्यान रखा गया है।

महिंद्रा ट्रियो स्पीड | Mahindra Treo Speed

महिंद्रा ट्रियो इ रिक्‍शा की टॉप स्पीड 55 किलोमीटर प्रति घंटा है। यह बेस्ट-इन-सेगमेंट हैं। यह केवल 2.3 सेकंड में 0-20 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ लेती है। यह ड्राइविंग को एक सुखद अनुभव बनाता है।

महिंद्रा ट्रियो की ग्रेडैब्लिटी 12.7 डिग्री है। यह ढलानों और फ्लाईओवर पर चढ़ना आसान बनाती है। जो कि सेगमेंट में सबसे अच्छा है। ग्राउंड क्लीयरेंस 142मिमी, टर्निंग रेडियस 2.9 एम, वाहन कर्ब वेट 377 किग्रा हैं।

महिंद्रा ट्रियो वारंटी | Mahindra Treo Warranty

महिंद्रा ट्रियो इ रिक्‍शा पर 3 साल या 80000 किलोमीटर की मानक वारंटी मिलती है। इनमें से जो भी पहले हो।

क्लिक करें- बच्‍चों के लिए learning गेम- जरूर देखें

महिंद्रा ट्रियो कीमत | Mahindra Treo Price

Mahindra Treo इ रिक्‍शा की कीमत ₹ 1.69 से शुरू होकर लगभग 3 लाख तक जाती है। इसके अलावा Treo को आप कंपनी की तरफ से आप एक निर्धारित मिनिमम डाउन पेमेंट और आसान ईएमआई पर भी अपने घर ले जा सकते हैं। महिंद्रा इलेक्ट्रिक की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, यह ऑटो रिक्शा महज 50 पैसे प्रति किलोमीटर की लागत पर चलता है। समय के साथ, राज्‍यो और सब्सिडी के आधार पर कीमतों में परिवर्तन होते हैं।

महिंद्रा ट्रियो वेरिएंट | Mahindra Treo Variant

महिंद्रा ट्रियो चार वेरिएंट्स में आता है। टीआरईओ, एसएफटी और एचआर (3 सीटर)। ग्राहक अपने जरूरतों और सामर्थ्य के आधार पर उपयुक्त में से चुन सकता है।

महिंद्रा ट्रेओ का बाजार में काइनेटिक सफर स्‍मार्ट, अतुल एलीट प्लस, ई-अल्फा मिनी, पियाजियो एप ई सिटी जैसे सभी इलेक्ट्रिक यात्री ई-रिक्‍शा से मुकाबला होगा।

2 thoughts on “महिंद्रा ट्रियो ई रिक्शा कीमत, स्पेसिफिकेशन, फीचर्स | Mahindra Treo E Rickshaw Price, Specification, Features”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *