टॉप 5 इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल या इलेक्ट्रिक लोडर या इलेक्ट्रिक टेंपो | Top 5 E Loader in India

टॉप 5 इलेक्ट्रिक लोडर | Top 5 E Loader in India

आजकल सामान की डिलीवरी करने के लिए इलेक्ट्रिक कार्गो व्हीकल का उपयोग होने लगा है। यह इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल इको फ्रेडली होने के साथआपके बिजनेस को बचत के साथ आगे बढ़ाने मे मददगार हो सकते हैं। इलेक्‍ट्रक व्‍हीकल की यह भी विशेषता है कि आप इनसे बिना शोर और कंपन रहित सवारी कर सकते हैं। यहां हम पांच ऐसे इलेक्ट्रिक कार्गो थ्री व्हीलर के बारे में बता रहे हैं जो आपके बिजनेस को बढ़ाएंगे साथ ही पैसों की बचत भी करेंगे और यह पर्यावरण के भी अनुकूल है। टॉप 5 इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल | इलेक्ट्रिक लोडर | इलेक्ट्रिक टेंपो | Top 5 E Loader in India | E Cargo | E tempo | Electric Commercial Vehicle

  • महिंद्रा ट्रियो जोर | Mahindra Treo Zor
  • महिंद्रा ट्रियो जोर | Mahindra Treo Zor
  • महिंद्रा ट्रियो जोर | Mahindra Treo Zor

महिंद्रा ट्रियो जोर | Mahindra Treo Zor

महिंद्रा इलेक्ट्रिक ट्रियो जोर तीन वेरियंट में आती है: डिलीवरी वेन, पिकअप और फ्लैट बेड। आप अपने बिजनेस के अनुसार इनमें से कोई भी वैरिएंट का चुनाव करके ले सकते हैं। यह ब्लू और वाइट के डुअल टोन रंग मे आती है। इसमें 7.37 किलोवाट आवर की लिथियम आयन बैटरी है। बैटरी को फुल चार्ज होने में लगभग 4 घंटे का समय लगता है। इस इलेक्ट्रिक लोडिंग थ्री व्हीलर में 8 किलोवाट की मोटर है। यह IP67 रेटेड मोटर हैं। 42 Nm का टार्क हैं। ट्रियो जोर की प्रमाणित ड्राइविंग रेंज 125 किमी की है। यह आदर्श स्थितियों में होती हैं। 80 किमी की रेंज मिल जाएगी। इसकी टॉप स्पीड 50 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसके पिकअप वेरिएंट की लोडिंग कैपेसिटी 550 किलोग्राम है। फ्लैट बेड वैरीएंट की लोडिंग कैपेसिटी 578 किलोग्राम और डिलीवरी वेन की लोडिंग कैपेसिटी 500 किलोग्राम है। इसमें तीन ड्राइविंग मोड है: न्यूट्रल मोड, फॉरवर्ड मोड और रिवर्स मोड। इसमें क्लच लैस ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन है। अपने क़ीमती सामानों की सुरक्षा के लिए लॉक करने योग्य स्टोरेज बॉक्स इसमें दिया गया हैं। इसके स्टाइलिश इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में सभी आवश्यक जानकारी मिल जाती है। इसकी बैटरी की स्टैंडर्ड वारंटी 3 साल या 80000 किलोमीटर की है। इसके पिकअप वेरिएंट की कीमत 315195 रूपये है। फ्लैट बेड वैरीएंट की कीमत 309064 रूपये और डिलीवरी वेन की कीमत 344773 रूपये है। विभिन्‍न राज्‍यों और सब्सिडी के आधार पर कीमतो में परिवर्तन होते हैं।

प्याजो ऐप ई एक्स्ट्रा | Piaggio Ape E Xtra
प्याजो ऐप ई एक्स्ट्रा | Piaggio Ape E Xtra

प्याजो ऐप ई एक्स्ट्रा | Piaggio Ape E Xtra

प्याजो ऐप ई एक्स्ट्रा इलेक्ट्रिक लोडिंग टेंपो में 48 वोल्‍ट, 8 किलो वाट अवर की लिथियम आयन बैटरी है। मोटर का पीक पावर 9.55 किलो वाट है। 45 न्यूटन मीटर इसका पीक टॉर्क है। इसकी टॉप स्पीड 45 किलोमीटर प्रति घंटा है। इस लोडर की सर्टिफाइड रेंज लगभग 95 किलोमीटर तक की है। इसकी बैटरी लगभग 4 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। इसकी लोडिंग कैपेसिटी 506 किलोग्राम है। ब्रेकिंग के लिये इसके दोनों ओर ड्रम ब्रेक का उपयोग किया गया हैं। 220mm का इसका ग्राउंड क्लीयरेंस है। इसके कार्गो बॉक्स की लेंथ 6 फीट है। 2100 मिमी व्हीलबेस और न्यूनतम ग्राउंड क्लीयरेंस 220 मिमी हैं। आप पियाजो का आई कनेक्ट एप अपने मोबाइल में डाउनलोड करके इसे अपने मोबाइल से कनेक्‍ट कर सकते हैं। जिससे आप बैटरी परसेंटेज, एवरेज रेंज, व्हीकल लोकेशन, इलेक्ट्रिक यूनिट कंजप्‍शन जैसी जरूरी जानकारी ले सकते हैं। इसमें 3 साल या 100000 किलोमीटर तक की वारंटी है। इसकी कीमत लगभग 324000 रूपये है। विभिन्‍न राज्‍यों और सब्सिडी के आधार पर कीमतो में परिवर्तन होते हैं।

  • काइनेटिक सफर जंबो | Kinetic Safar Jumbo
  • काइनेटिक सफर जंबो | Kinetic Safar Jumbo
  • काइनेटिक सफर जंबो | Kinetic Safar Jumbo

काइनेटिक सफर जंबो | Kinetic Safar Jumbo

काइनेटिक सफर जंबो में 8.2 किलोवाट आवर की लीथियम आयन बैटरी है। इसकी बैटरी लगभग 3 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। यह हमें 120 किलोमीटर प्रति चार्ज तक की रेंज देती है। इसमें 8.1 किलोवाट आवर की बीएलडीसी मोटर है। 500 किलोग्राम की इसकी लोडिंग कैपेसिटी हैं। 70 पैसे प्रति किलोमीटर इसकी रनिंग कॉस्ट है। 295 एम एम का इसका ग्राउंड क्लीयरेंस है। सस्पेंशन आपके वाहन को स्थिर रखने में मदद करते हैं। इसमें 3 साल की वारंटी है। इसकी कीमत 300000 रूपये से शुरू होती है। विभिन्‍न राज्‍यों और सब्सिडी के आधार पर कीमतो में परिवर्तन होते हैं।

ओमेगा सीइकी मोबिलिटी रेज प्लस | Omega Seiki Mobility Rage+
ओमेगा सीइकी मोबिलिटी रेज प्लस | Omega Seiki Mobility Rage+

ओमेगा सीइकी मोबिलिटी रेज प्लस | Omega Seiki Mobility Rage+

ओमेगा सीइकी मोबिलिटी रेज प्लस इलेक्ट्रिक कार्गो थ्री व्हीलर है। यह स्पेशली सामान की डिलीवरी के लिए डिजाइन की गई हैं। यह तीन कलर वेरिएंट्स में उपलब्‍ध है: ब्लू, ब्लैक और ओरेंज। इसमें 48 वोल्ट, 10.8 किलोवाट अवर की लिथियम आयन बैटरी है। इसकी बैटरी को फुल चार्ज होने में लगभग 5 घंटे का समय लगता है। इसमें 6 किलो वाट की रेटेड पावर है और 9.55 किलोवाट की अधिकतम पावर हैं। यह फुल चार्ज होने पर लगभग 120 किलोमीटर तक की रेंज देती हैं। यह आदर्श स्थितियो में होती हैं। इस लोडिंग थ्री व्हीलर की टॉप स्पीड 45 किलोमीटर प्रति घंटा है। हाइड्रोलिक ड्रम ब्रेक हैं। व्हीलबेस 2,120 मिमी और ग्राउंड क्लीयरेंस 240 मिमी का हैं। 500 किलोग्राम इसकी लोडिंग कैपेसिटी है। इसमें रीजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम भी है। इसकी रनिंग कॉस्ट सिर्फ 50 पैसे प्रति किलोमीटर है। इसमें बैटरी पर 3 साल या 80000 किलोमीटर तक की वारंटी है। दोनो में से जो भी पहले हो। इसकी कीमत 340000 रूपये से शुरु होती है। विभिन्‍न राज्‍यों और सब्सिडी के आधार पर कीमतो में परिवर्तन होते हैं।

Euler हाई लोड | Euler Hiload
Euler हाई लोड | Euler Hiload

Euler हाई लोड | Euler Hiload

Euler हाई लोड कमर्शियल इलेक्ट्रिक व्हीकल दो वैरीएंट में आती है। डिलीवरी वेन और पिकअप। इसमें 72 वोल्‍ट, 12.4 किलोवाट आवर की लिथियम आयन बैटरी है। वाटर और डस्ट प्रूफ IP67 रेटेड बैटरी हैं। इससे 151 किलोमीटर की रेंज मिलती है। यह आदर्श स्थितियो में होती हैं। 100 से 110 किमी के बीच ट्रू रेंज हो सकती हैं। नॉर्मल चार्जिंग से बैटरी चार्ज होने पर लगभग 4 घंटे का समय लगता है और फास्ट चार्जिंग से यह 15 मिनट चार्ज होने पर 50 किलोमीटर तक का रेंज दे देती है। 0 से 80 प्रतिशत चार्ज होने में 3 घंटे का समय लगता हैं। इसमें 10.96 किलो वाट का मोटर है। 88.55 न्‍यूटन मीटर का टार्क हैं। इसकी टॉप स्पीड 42 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसके पिकअप वेरियंट की लोडिंग कैपेसिटी 688 किलोग्राम है और डिलीवरी वेन में लोडिंग कैपेसिटी 688 किलोग्राम है। ब्रेकिंग के लिऐ इसमें फ्रंट में डिस्क ब्रेक दिया गया है और रेयर में ड्रम ब्रेक दिया गया है। रिजनरेटिव ब्रेकिंग और व्हीकल ट्रैकिंग का सिस्टम भी इसमें है। इसे ऐप के माध्‍यम से मोबाइल से कनेक्ट किया जा सकता हैं। जिसमें जियो फेंसिंग, ड्राइवर मॉनिटरिंग और जीपीएस जैसे फीचर मिल जाते हैं। इसकी राइडिंग कॉस्ट सिर्फ 60 पैसे प्रति किलोमीटर है। 300mm का ग्राउंड क्लीयरेंस है। इसकी कीमत 350000 रूपये से शुरू होती है। विभिन्‍न राज्‍यों और सब्सिडी के आधार पर कीमतो में परिवर्तन होते हैं।

अन्‍य पढ़े-

3 thoughts on “टॉप 5 इलेक्ट्रिक लोडर | Top 5 E Loader in India”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *