बेस्‍ट इलेक्‍ट्रिक व्‍हीकल स्टॉक्स । Best Electric Vehicle Stocks in India

बेस्‍ट इलेक्‍ट्रिक व्‍हीकल स्टॉक्स । Best Electric Vehicle Stocks in India

इलेक्‍ट्रिक गाडि़यों की ग्रोथ को देखते हुए अब बहुत से लोग इलेक्‍ट्रिक व्‍हीकल के शेयर के बारे में जानना चाहते हैं। भविष्य इलेक्ट्रिक व्हीकल का होने वाला है, इसलिए कई कंपनियां इलेक्‍ट्रिक गाडि़यों के क्षेत्र में आ चुकी है। समय के साथ कम्पनियो की  ग्रोथ और उनके शेयर प्राइस में भी तेजी देखने मिलेगी। गवर्नमेंट भी बहुत सारे ऐसे अच्छे नए स्टेप्स ले रही है, जिससे उसका फायदा जनता को हो सके। ईवी से पर्यावरण को फायदा तो होता ही है, साथ ही इसमें मेंटेनेंस भी कम होता है। यहां हम बेस्‍ट तीन ऐसे Electric Vehicle Stocks के बारे में बता रहे है जिनमें भविष्य के हिसाब से निवेश कर सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिऐ हमारे टेलीग्राम ग्रुप को अवश्‍य ज्‍वाइन करें। जहां समय-समय पर आपको जरूरी जानकारी आसानी से मिल जाएगी।

भारत में ऑटोमोबाइल सेक्टर काफी बड़ी इंडस्ट्री हैं। इलेक्ट्रिक कार, इलेक्ट्रिक स्कूटर, इलेक्ट्रिक बाइक और इनके कॉम्पोनेन्ट व बैटरी सभी में बूम की गुंजाइश हैं। इसलिए सही संभावनाओं को पहचान कर अभी से निवेश करना फायदेमंद हो सकता है। अगर आप शेयर बाजार में लम्बे समय के लिऐ निवेश करना चाहते है, तो आपको इस आर्टिकल को ध्‍यान से पढ़ना चाहिए। यहां हम बेस्‍ट तीन ऐसे Electric Vehicle Stocks के बारे में बता रहे है जिनमें भविष्य के हिसाब से निवेश कर सकते हैं। भारत सरकार का प्लान है कि वह 2030 तक इलेक्ट्रिक व्हीकल पर पूरी तरह से शिफ्ट हो जाएगी।

भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल का अभियान शुरुआती चरण में है। 2021 में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की मार्केट वैल्यू 1434.04 बिलियन यूएस डॉलर थी, जो कि 2027 तक 15397.19 बिलियन यूएस डॉलर तक पहुंच सकती है। इलेक्ट्रिक व्हीकल में बहुत सारे चैलेंज भी है, जिनको लेकर सरकार भी बहुत से कदम उठा रही है।

इलेक्‍ट्रिक गाडि़यों के भविष्‍य को देखते हुए सभी इनके स्टॉक्स के बारें में जानना चाहते हैं। भारत सरकार और जनता ग्रीन रेवॉल्‍यूशन को लेकर प्रतिबद्ध हैं। सरकार ग्रीन मोबिलिटी के तहत अगले एक दशक में सम्पूर्ण व्हीकल सेगमेंट को इलेक्ट्रिक करने की योजना बना रही हैं। सभी व्हीकल निर्माण और कॉम्पोनेन्ट निर्माण से जुडी कंपनियां इस प्रतिस्पर्धा में टिके रहने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

1. टाटा मोटर्स । Tata Motors

टाटा मोटर्स लिमिटेड सबसे बड़ी और लीडिंग भारतीय ऑटोमोबाइल कम्पनी है। कंपनी का ग्लोबल नेटवर्क बहुत बड़ा हैं। Tata Motors का मुख्यालय मुम्बई (महाराष्ट्र) में है। कंपनी ने इलेक्‍ट्रिक गाडि़यों के भविष्‍य को देखते हुए कार्य करना शुरू कर दिया हैं। टाटा की गाड़ियां भारतीय मार्किट को देखते हुऐ डिजाइन की जाती है। टाटा कार, ट्रक, बस, वैन, हैवी कार, स्पोर्ट्स कार, निर्माण उपकरण, सैन्य वाहन आदि का निर्माण करती हैं। इनके उत्‍पाद भारतीय बाजार में काफी प्रचलित है। इनकी गाडियां सेफ है और माइलेज भी अच्छा होता है। अब यह इलेक्ट्रिक व्हीकल में बहुत अधिक रुचि दिखाते हुऐ कार्य कर रही हैं। इनके पास इलेक्ट्रिक व्हीकल के उत्पादन के लिए एक मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर हैं।

टाटा मोटर्स का मार्केट कैपिटलाइजेशन एक लाख करोड़ से अधिक हैं। इसके प्रमोटर्स ने पिछले दो वर्ष में अपनी हिस्सेदारी लगभग 5% से बढ़ाई हैं। जिससे प्रमोटर होल्डिंग 46.41% तक पहुंच गई हैं। इसका अर्थ हुआ की कंपनी के प्रमोटर कंपनी के भविष्य को लेकर आशान्वित हैं। कंपनी ने पिछले वर्ष अपने नुकसान को काफी कम किया हैं। कंपनी डोमेस्टिक मार्केट का अधिक से अधिक शेयर कैप्चर करने का प्रयास कर रही हैं। कंपनी का बिजनेस कई देशों में फैला हुआ है। Jaguar Land Rover जैसे ब्रांड है, जहां से  कंपनी को बहुत अधिक रेवेन्‍यू आता है।

टाटा ने भारत के लगभग 75% इलेक्‍ट्रिक गाडि़यों के मार्केट शेयर को कैप्चर कर रखा है। यह अगले 5 साल में इस क्षेत्र में $2 बिलियन  इन्वेस्ट करने जा रही है। Tata Motors Limited शेयर स्‍टॉक्‍स BSE(Bombay Stock Exchange) और NSE(National Stock Exchange) दोनो पर लिस्टेड दिखेंगे। यदि आप इलेक्‍ट्रिक गाडि़यों EV Stocks में इन्वेस्ट करने का सोच रहे है तो टाटा इलेक्ट्रिक व्हीकल शेयर आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है, और इससे अच्छा रिटर्न्स भी प्राप्त होने की उम्मीद है।

टाटा मोटर्स पर बहुत कर्जा भी हैं। लेकिन कंपनी अगले तीन वर्ष में डेब्ट फ्री होने को लेकर आश्वस्त हैं। टाटा मोटर्स के पास जल्द ही विस्तार की बड़ी गुंजाइश होगी। कुछ समय तक सेमीकंडक्टर्स की कमी होने से उत्पादन क्षमता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता हैं। हालाँकि लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए स्टॉक को सस्ते दाम पर खरीदने का अवसर हो सकता हैं। पिछले कुछ वर्षों में टाटा मोटर्स मंदी के दौर से गुजरा हैं। इस कारण इनका शेयर प्राइस मार्च 2020 में ₹63 तक पहुंच गया था, परन्तु इलेक्ट्रिक व्‍हीकल्स में आगे होने के कारण यह एक अच्छी बेट साबित हो सकता हैं।

EV में टाटा मोटर्स सबसे आगे दिखाई देती है। जिसमे आप निवेश करने की सोच सकते है।

2. टाटा पॉवर । Tata Power

टाटा पॉवर, टाटा ग्रुप की ही एक कंपनी हैं। ये कंपनी पावर जनरेशन, ट्रांसमिशन, पावर ट्रेडिंग बिज़नेस में काम कर रही हैं। टाटा पावर उपभोक्ता को एक पारंपरिक बिजली प्रदान करने वाली कंपनी साबित हुई है। बेस्‍ट इलेक्‍ट्रिक व्‍‍हीकल स्‍टॉक्‍स में टाटा पावर का नाम अवश्य होगा। टाटा पॉवर रिन्यूएबल एनर्जी के क्षेत्र में है। इसकी अभी से डिमांड बढ़ते हुए नजर आ रही है। भविष्य में यह और भी ज्यादा बढ़ते हुए देखने को मिल सकती है।

इलेक्ट्रिक व्हीकल का उत्‍पादन टाटा मोटर्स करेगा और टाटा पॉवर इन इलेक्‍ट्रिक व्हीकल्स की चार्जिंग के लिए इंफ्रास्ट्रकचर तैयार करेगा। यह इलेक्‍ट्रिक व्‍हीकल के लिऐ चार्जिंग स्टेशन को बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। कंपनी ने अगस्त 2017 में ही अपना पहला पब्लिक चार्जिंग स्टेशन लांच कर दिया था। वर्तमान में कंपनी ने विभिन्‍न शहरों में कई व्हीकल चार्जिंग स्टेशन और कई होम इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन लगाऐ हैं। टाटा पॉवर चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने पर तेजी से काम भी कर रहा हैं। वर्तमान में देश में जितने भी चार्जिंग स्टेशन हैं उसका लगभग 53% हिस्सा टाटा पॉवर के पास हैं। समय के साथ इनकी संख्‍या बढ़ने वाली हैं। कंपनी द्वारा चार्जिंग स्टेशन का पता लगाने के लिए मोबाइल एप्प भी लांच किया गया हैं। कंपनी पार्किंग स्पेस, मॉल और अधिकृत ऑटोमोबाइल सर्विस सेंटर जैसे विभिन्न स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन स्थापित कर रही है। टाटा पॉवर इलेक्‍ट्रिक गाडि़यो की पब्लिक चार्जिंग, होम चार्जिंग, वर्कप्लेस चार्जिंग, चार्जिंग एसेसरीज के लिए काम कर रही हैं। कंपनी का लक्ष्‍य है कि वह 2025 तक एक लाख  इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन लगाएं। आज कंपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन में मार्केट लीडर है।

world map
world map

क्लिक करें- World Map Laminated Both Sides

इसकी मार्केट केपिटालाइजेशन करीब ₹69,962 करोड़ है और इसके शेयर की कीमत करीब 230 रुपये के आसपास है। पिछले दो वर्ष में कंपनी की प्रमोटर होल्डिंग 33% से बढ़कर 46.86% तक पहुंच गई हैं। इनके शेयर ने 1 साल में 200 पर्सेंट से भी ज्यादा का रिटर्न दिया है और भविष्य में भी अच्‍छा रिटर्न देने की क्षमता है। इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन के लिऐ प्रतिबद्ध इस कंपनी के स्टॉक में आप निवेश करने की सोच सकते है।

कंपनी के ऊपर ₹ 15,189.05 Cr. की कंटिंजेंट लायबिलिटी हैं। साथ ही टाटा पॉवर कर्ज के बोझ तले भी दबा हैं।

अन्‍य पढ़े-

3. महिंद्रा एंड महिंद्रा । Mahindra & Mahindra

महिंद्रा एंड महिंद्रा का बिज़नेस कई सेक्टर्स में फैला हुआ हैं। इसमें टेक महिंद्रा, महिंद्रा लॉजिस्टिक, महिंद्रा फाइनेंस शामिल हैं। कंपनी मुख्य रूप से पैसेंजर व्हीकल और ट्रैक्टर्स के साथ कृषि परिवहन का निर्माण करती हैं। कंपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल पर बहुत जोरों से काम कर रही है।

यह कम्पनी 2001 में ही अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार महिंद्रा रीवा लेकर आई थी। मतलब यह हुआ कि कंपनी ने पहले से ही इलेक्ट्रिक व्हीकल पर कार्य शुरू कर दिया था। इसके अतिरिक्त कंपनी अन्य इलेक्ट्रिक व्हीकल का निर्माण भी कर रही हैं। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने बेंगलुरु में इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए अपना रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेण्टर स्थापित किया हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ संयुक्त उद्यम के अलावा, महिंद्रा एंड महिंद्रा भी ईवी कारों के अपने संग्रह का विस्तार करना चाह रही है। कंपनी 2027 तक एसयूवी और कई हल्के वाणिज्यिक वाहन लॉन्च करने वाली है। अगले तीन वर्षों में इलेक्ट्रिक वाहनो पर 3,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की भी योजना है।

पैसेंजर व्हीकल में महिंद्रा एंड महिंद्रा का लगभग 7.1% का मार्केट शेयर हैं। वर्तमान में कंपनी का मार्केट कैप एक लाख करोड़ से अधिक हैं। कंपनी के ऊपर डेब्ट भी हैं। पिछले कुछ समय में कंपनी ने अपने डेब्ट को काफी घटा लिया हैं। इसके शेयर की कीमत 850 रुपयों के आसपास ट्रेड कर रही है। कंपनी का लाइट पैसेंजर व्हीकल में करीब 42% का मार्केट शेयर है और पिकअप सेगमेंट में करीब 62% का मार्केट शेयर है हालांकि कमर्शियल व्हीकल में कंपनी का सिर्फ 6% मार्केट शेयर दिखाई देता है। कंपनी के सेल्स में इस साल बढ़ोत्‍तरी हुई है और कंपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल पर काम कर रही है। भविष्य के हिसाब से इनका स्टॉक अच्छा दिखाई देता है, जिसमें आप निवेश करने की सोच सकते है।

डिस्क्लेमर – यह सभी स्टॉक्स बस आपकी जानकारी हेतु बताये गए हैं। ये कोई निवेश सलाह नहीं हैं। कोई भी निवेश करने से पहले अपने फाइनेंसियल एडवाइजर से सलाह लें या स्वयं अच्छी तरह से रिसर्च करें। समय के साथ कई चीजों में परिवर्तन भी होते हैं।

अधिक जानकारी के लिऐ हमारा टेलीग्राम चैनल अवश्‍य ज्‍वाइन करे। अपनी राय हमें कमेंट के माध्‍यम से बतायें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *